
बड़ी ख़बर है कि सोन नदी में फंसे 28 ट्रकों को बाहर निकालने में अबतक सफलता नहीं मिली है। ट्रकों को बाहर निकालने के लिए बालू से बनाए गये रास्ते भी कारगर साबित नहीं रहे हैं। दो रास्ते पानी की तेज धारा में बह गये।
नदियों में उफान आने की वजह से तटवर्ती इलाकों में काफी दुश्वारी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में कई ग्रामीण और दूर के इलाके मुख्य मार्गों और कस्बों से बाढ़ का पानी उतरने तक कट जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीण अंचलों में लोगों की आवाजाही थमने के साथ ही नदियों का रुख भी तल्ख होगा। जबकि कनहर जैसी पहाड़ी नदी डैम के जलस्तर में विस्तार करेगी और इसका पानी फिर जलाशय से छोड़कर उफान को बैलेंस किया जाएगा। वहीं पहाड़ी नदियों से अतिरक्त सोन नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है और नदी का पाट लगातार पानी की वजह से चौड़ा हो रहा है।
नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों में एक ही संपत्ति कथित रूप से गिरवी रखने के आरोप में पुलिस ने 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।.पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अनुराग शर्मा के रूप में हुई है।.

