शहडोलजिले के जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत सेमरा में विकास पर्व का आयोजन किया गया। विकास पर्व के अवसर पर विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सेमरा में लगभग 18 लाख रुपए से निर्मित अमृत सरोवर तालाब निर्माण हेतु लोकार्पण किया गया।