‘इंडिया’दिखावा, झूठ लगता है..मोदी 

Share

 

जयपुर, 27 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों के नए गठबंधन को लेकर बृहस्पतिवार को उस पर निशाना साधा और इसे मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और उसके सहयोगियों का नया पैंतरा करार दिया । कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का नया पैंतरा है 'इंडिया': मोदीप्रधानमंत्री ने साथ ही कहा कि यूपीए के कुकर्मों पर परदा डालने के लिए कांग्रेस और उसके साथियों ने अपना नाम यू.पी.ए. से बदलकर आई. एन. डी. आई. ए. कर दिया है लेकिन जनता इनका एक बार फिर से वही हाल करेगी जो पहले किया था।.विपक्ष के नए गठबंधन ‘इंडिया’ (आई.एन.डी.आई.ए.) को आड़े हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री ने सीकर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘नए गठबंधन को ‘इंडिया’ नाम दिया गया है। ये लोग आज जब आईएनडीआईए की बात करते हैं तो दिखावा लगता है, झूठ लगता है।’’..इसके साथ ही मोदी ने राज्य की राजनीति में हाल ही में हलचल मचा देने वाली ‘लाल डायरी’ को लेकर भी कटाक्ष किया और कहा,‘‘कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं की इस लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है।’’.

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles