शिवराज-होसबोले, मुलाकात एक घंटे चली

Share

दिल्ली;MP: रिजॉर्ट में शिवराज का मंत्रियों के साथ मंथन, कांग्रेस ने लगाए  फिजूलखर्ची के आरोप - MP CM Shivraj Singh Chouhan meeting with minister  Congress slams over resort gathering - AajTakअमित शाह 18 दिन में तीसरी बार मध्य प्रदेश का दौरा करने वाले हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली आकर संघ के वरिष्ठ नेता से मुलाकात की है
Rajesh Padmar on Twitter: "RSS Sarakaryavah Dattatreya Hosabale addressed  'ABHYUDAY', 3-day Mahavidyalay Toli Shivir at Hapur, Merath Pranth, Uttar  Pradesh. https://t.co/7Xw9XQ8YXN" / Twitter
।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्यप्रदेश में हो रहे ताबड़तोड़ दौरों के बीच एक अहम घटनाक्रम हुआ है। शाह के साथ हुई बैठक के अगले ही दिन यानी गुरुवार रात (27 जुलाई) को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक दिल्ली पहुंच गए। यहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाहदत्तात्रेय होसबोले से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटे चली। होसबोले 26 जुलाई से ही दिल्ली प्रवास पर हैं। वे शनिवार दोपहर तक दिल्ली में रहेंगे।(अमर उजाला sabhar)

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवपलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दलों के 20 सांसद इस सप्ताहांत मणिपुर का दौरा करेंगे और वे जमीनी स्थिति का आकलन करने के बाद हिंसा प्रभावित राज्य में समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार तथा संसद को अपनी अनुशंसा देंगे।.इन विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगा।.

लोकसभा में भारी हंगामे के बीच तीन विधेयक ध्वनिमत से पारित
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों के भारी हंगामे के बीच खान एवं खनिज (संशोधन एवं विनियमन) विधेयक 2023, नेशनल नर्सिंग एवं मिडवाइफ कमीशन विधेयक 2023 और नेशनल डेन्टल कमीशन विधेयक 2023 ध्वनिमत सेपारित कर दिये।   पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल ने जरूरी कामकाज निपटाने के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाहीशुरू की तो सदस्यों का हंगामा बढ़ गया लेकिन उन्होंने हंगामे के बीच ये तीनों विधेयक पारित करवा दिये। कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने खान एवं खनिज (संशोधन एवं विनियमन) विधेयक 2023 को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह विधेयक ‘गेम चेन्जर’ हो सकता है। उनका कहना था कि खनन क्षेत्र के नियमों में सुधार करने वाला यह विधेयक इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लायेगा। उन्होंने कहा कि पहले देश कोयले के आयात पर काफी हद तक निर्भर था लेकिन अब कोयला उत्पादन में वृद्धि के साथ स्थिति धीरे-धीरे बदल गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में कोयला क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है और खनिज राजस्व में  भारी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से देश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जो सुधार कोयला क्षेत्र में किए हैं, उनके कारण जिस तरह की स्थिति बन रही है, उसे देखते हुए उन्हें भरोसा है कि 2025-26 तक देश में कोयले के आयात की आवश्यकता लगभग समाप्त हो सकती है।

गुवाहाटी, 28 जुलाई (भाषा) कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने ‘लव जिहाद’ और भगवान कृष्ण के रुक्मिणी से संबंधों के बीच समानता बताने के लिए शुक्रवार को माफी मांगी।.गोलाघाट जिले में सोमवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के कारण अपनी पत्नी और सास-ससुर की हत्या कर दी थी तथा बाद में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताया था क्योंकि पति मुस्लिम और पत्नी हिंदू थी।.

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बृजभूषण शरण सिंह को शुक्रवार को दिनभर के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दे दी।.अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने बृजभूषण शरण सिंह को उनके वकील द्वारा दायर एक आवेदन पर यह राहत दी। वकील ने अदालत को बताया कि आरोपी उसके समक्ष पेश होने में असमर्थ हैं क्योंकि वह एक सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्त हैं।.

नोएडा, 28 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की शिकायत पर आम आदमी पार्टी (आप) की प्रमुख प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के खिलाफ यहां प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूनावाला ने एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान प्रियंका पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पूनावाला ने आरोप लगाया कि 25 जुलाई को एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान कक्कड़ ने उन्हें ‘‘मुजाहिदीन’’ कहा, उनके धर्म का अपमान किया और ‘‘अत्यंत सांप्रदायिक टिप्पणी’’ की।.


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles