
नयी दिल्ली, 2 अगस्त (भाषा)
मणिपुर के मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिले विपक्षी दलों के नेता, हस्तक्षेप का आग्रह किया
विपक्षी दलों राष्ट्रपति से मणिपुर मामले में हस्तक्षेप का आग्रह
नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल ने मणिपुर की स्थिति को लेकर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की ओर ज्ञापन सौंपकर उनसे मणिपुर मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने श्रीमती मुर्मू से मुलाकात के बाद यहां पत्रकारों से कहा कि मणिपुर जल रहा है और वहां की स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के प्रतिनिधियों ने 29 तथा 30 जुलाई को मणिपुर जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। वहां लोग राहत शिविरों में बहुत परेशान हैं इसलिए हालात काबू करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को मुलाकात के दौरान ज्ञापन भी सौंपा और कहा कि मोदी सरकार मणिपुर की स्थिति पर ध्यान नहीं दे रही है इसलिए राष्ट्रपति को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर वहां शांति बहाली के लिए कदम उठाए “जाने चाहिए। विपक्षी गठबंधन “इंडिया” के घटक दल के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उनसे मणिपुर मुद्दे पर हस्तक्षेप का आग्रह किया।.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों की ओर से मंगलवार को राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा था।.
नूंह हिंसा: न्यायालय ने सुरक्षा बलों बढ़ाने, नफरती भाषण के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए
हरियाणा2 अगस्त (भाषा)हरियाणा में पिछले दिनों फैली साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर डीजीपी पी के अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि स्थिति काबू में है और सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी ।.उधर बजरंग दल के एक घायल कार्यकर्ता की मौत होने के साथ ही प्रदेश में फैली सांप्रदायिक हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर बुधवार को छह हो गयी जबकि गुरुग्राम में कई दुकानों तथा गोदामों को आग के हवाले कर दिया गया।.दिल्ली की सीमा से लगे हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा में छह लोगों की मौत हो जाने के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने तथा नफरती भाषण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।.हालांकि, शीर्ष अदालत ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।.
मुंबई, एक अगस्त (भाषा) मुंबई की एक अदालत ने चलती ट्रेन में अपने वरिष्ठ सहकर्मी और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल चेतन सिंह को मंगलवार को सात अगस्त तक राजकीय रेलवे पुलिस की हिरासत में भेज दिया।.पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल की हिरासत मांगते हुए अदालत से कहा कि उसकी मानसिक स्थिति की अभी जांच नहीं की गई है और वह सहयोग नहीं कर रहा है।.
मुंबई,2 अगस्त (भाषा) जाने-माने फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई ने अपने वित्तीय ऋणदाता को 252 करोड़ रुपये के कर्ज भुगतान में चूक की थी और पिछले सप्ताह ही एक दिवाला अदालत ने उनके खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शरू करने की याचिका को स्वीकार किया था।.देसाई का शव बुधवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में उनके स्टूडियो में लटका मिला।.

