भ्रष्टाचार, वंशवाद, तुष्टिकरण भारत छोड़ो-नरेन्द्र मोदी

Share

राज्यसभा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्‍ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) द्वारा जुलाई 2020- जून 2021 के दौरान कराए गए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) में घर के सदस्यों के प्रवासन विवरणों की जानकारी एकत्र की गई। इस बारे में ‘भारत में प्रवासन, 2020-21’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी की गई। मंत्रालय द्वारा जारी इस रिपोर्ट के अनुसार, देशभर के राज्यों से अपने ग्रामीण निवास स्थान से शहरी क्षेत्रों में जाने वाले पुरुष प्रवासियों (हर उम्र के पुरुष) का प्रतिशत 53.7 है।यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय और योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) के सहयोग से 15 मई 2023 से 5 जून, 2023, विश्व पर्यावरण दिवस तक की 3 सप्ताह की अवधि के लिए ‘मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर’ अभियान शुरू किया। यह अभियान नागरिकों, संस्थानों, वाणिज्यिक उद्यमों आदि के लिए अप्रयुक्त या प्रयुक्त प्लास्टिक की वस्तुओं, कपड़ों, जूतों, किताबों और खिलौनों को जमा करने के वन-स्टॉप समाधान के रूप में ‘रिड्यूस, रीयूज़, रीसायकल’ (आरआरआर) केंद्र स्थापित करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। आरआरआर केंद्रों का राज्यवार विवरण सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है और इसे http://sbmurban.org/rrr-centers पर देखा जा सकता है।

‘मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर’ केवल एक योजना भर नहीं है,  बल्कि यह एसबीएम-यू 2.0 के तहत यूएलबी द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा एक सार्वजनिक आउटरीच और जनता को बड़े पैमाने पर संबद्ध करने से संबंधित अभियान है। इस अभियान के लिए भारत सरकार ने किसी अलग संगठन का गठन नहीं किया है।इस अभियान का उद्देश्य मिशन लाइफ के बारे में जागरूकता फैलाना और अपशिष्ट उत्पादन में कमी लाने, संसाधन संरक्षण को बढ़ावा देने और अपने रोजमर्रा के जीवन में ‘रिड्यूस, रीयूज़, रीसायकल’ (आरआरआर) को अपनाकर स्वच्छ और हरित पर्यावरण में योगदान देने के लिए नागरिकों के व्यवहार में बदलाव लाना है। इसका उद्देश्य पद्धतियों को शहरी स्वच्छता इको-सिस्टम में एकीकृत करके चक्रीय अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है, जो अपशिष्ट में कमी लाती है, संसाधनों के उपयोग को अधिकतम करती है तथा वर्तमान और भावी पीढ़ियों दोनों का कल्याण सुनिश्चित करती है।नागरिकों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए घर-घर जाकर जागरूकता अभियान, सोशल मीडिया अभियान के साथ-साथ प्रभावशाली लोगों को इसमें शामिल करने जैसे उपाय किए गए हैं। एमओएचयूए ने शहरी स्थानीय निकायों के लिए अभियान संबंधी दिशानिर्देश भी जारी किए, जिन्हें http://sbmurban.org/storage/app/media/%20Meri-LiFE-Mera-Swachh-Shehar-SOP-for-States-and-Cities-12th-May-2023.pdf पर देखा जा सकता है।यह जानकारी आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

नई दिल्लीप्रधानमंत्री सोमवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में भाग लेंगे - हिन्दुस्थान समाचार प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह को संबोधित किया   9 अगस्त की प्रासंगिकता के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह तारीख – पूज्य महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत के सबसे बड़े आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन की गवाह रही है, जिन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने का संदेश दिया था। इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने कहा, अंग्रेजों को भारत छोड़ना होगा। प्रधानमंत्री ने आज की समय की मांग को रेखांकित किया क्योंकि देश इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों, जो विकसित भारत के निर्माण के संकल्प में बाधा बन गए हैं, को भगाने के लिए उसी मंत्र का उपयोग किया जा सकता है जिसका उपयोग कभी अंग्रेजों को भगाने किया गया था। श्री मोदी ने कहा, “पूरा भारत एक स्वर में कह रहा है – भ्रष्टाचार, वंशवाद, तुष्टिकरण भारत छोड़ो।” उन्होंने रेखांकित किया कि भारत में ये बुराइयां देश के लिए एक बड़ी चुनौती हैं और विश्वास जताया कि देश इन बुराइयों को पराजित कर देगा। उन्होंने कहा, “देश विजयी होगा, भारत के लोग विजयी होंगे।”


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles