
नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद सोमवार को संसद पहुंचे जहां उनकी पार्टी और कुछ अन्य सहयोगी दलों के सांसदों ने उनका स्वागत किया तथा उनके समर्थन में नारेबाजी की।.संसद भवन पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया और फिर लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए।.
चंडीगढ़, 7 अगस्त (भाषा) पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हरियाणा के नूंह में ध्वस्तीकरण अभियान को सोमवार को रोक दिया गया।.अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नूंह में पिछले सप्ताह सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।.
नयी दिल्ली, 7 अगस्त (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने मणिपुर हिंसा में प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी तथा मुआवजे के लिए विभिन्न उच्च न्यायालयों की तीन पूर्व महिला न्यायाधीशों की एक समिति गठित करने की सोमवार को घोषणा की।.इसके अलावा न्यायालय ने महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस प्रमुख दत्तात्रेय पडसालगिकर से आपराधिक मामलों की जांच की निगरानी करने को भी कहा।
चंडीगढ़,7 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के चार दशक बाद तक पार्टी को यह समझ नहीं आया कि गांवों में पंचायती राज प्रणाली लागू करना कितना जरूरी है।.प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो दिवसीय कार्यक्रम ‘हरियाणा क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद’ का उद्घाटन करने के बाद यह टिप्पणी की।.

