OPMदुर्घटना होना, कोई नई बात नहीं..रवींद्र त्रिपाठी की मौत;12 से ज्यादा मजदूर जख्मी

Share

अमलाई|OPM Power House wailer cracked, working hair and working laborers | ओपीएम  पावर हाउस का वायलर फटा, बाल-बाल बचे काम कर रहे मजदूर | Patrika Newsओपियम में दुर्घटना होना अब कोई नई बात नहीं उसका कारण यह है एक सुरक्षा के सभी इंतजाम अब धीरे-धीरे 50 साल पुराने होने जा रहे हैं और पेपर मिल भी यह जान चुका है कि संबंधित औद्योगिक सुरक्षा या सरकारी अमला जिसे इसकी निगरानी करनी है वह बेहद भ्रष्ट है, इसलिए पेपर मिल के कर्मचारी और अधिकारी सरकारी अमला को कैसे संतुष्ट करना है इस पर ज्यादा महत्व देते हैं। बजाय इसके की औद्योगिक सुरक्षा के मामले में तमाम पुरानी पाइप लाइंस, प्रदूषण से संबंधित तकनीकी संसाधनों को ठीक करने के, इसके पहले भी अब को पीएम का हिस्सा बन चुका हुकुमचंद जूट मिल जो पेपर मिल की सहयोगी कंपनी है कई बार बड़े दुर्घटनाएं हो चुके हैं किंतु उसमें पुलिस और प्रशासन को मिलाकर उसमें कैसे लीपापोती की जाए इस पर ओपियम सक्रिय रहता है।
अब नई घटनाक्रम में इस बूढ़ी हो चुकी इंडस्ट्री जो शहडोल जिले में स्थित बिड़ला ग्रुप की ओरिएंट पेपर मिल में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां सुबह करीब 10 बजे प्लांट के अंदर पल्प पाइप लाइन टैंक फट गया. जिससे एक मजदूर रवींद्र त्रिपाठी (50 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा मजदूर जख्मी हैं. इस हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. इसमें प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है.
मिली जानकारी के अनुसार घटना अमलाई थाना क्षेत्र के ओरिएंट पेपर मिल (OPM) की है. पल्प मशीन में अन्य लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है. फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है. घटना की सूचना के बाद अमलाई पुलिस मौके पर मौजूद हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इससे पहले भी मेंटनेंस नहीं होने के चलते कई हादसे हो चुके हैं. संबंधित थाना लाइने इस पर प्रबंधन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और औपचारिकताएं पूरी की जा रहे हैं देखना होगा कि श्रमिकों को कितना न्याय मिल पाता है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles