जब मणिपुर महीनों से जल रहा है, तब प्रधानमंत्री को संसद में ‘‘हंसी-मजाक’’ करना शोभा नहीं देता:.राहुल

Share

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) Congress Leader Rahul Gandhi Lok Sabha Speaker Om Birla Letter Permission To Speakराजग सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकसभा में दिए गए जवाब पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि ऐसे समय में जब मणिपुर महीनों से जल रहा है, तब संसद में ‘‘हंसी-मजाक’’ करना उन्हें (प्रधानमंत्री को) शोभा नहीं देता।.मणिपुर के हालात पर संसद में कांग्रेस पार्टी का अविश्वास प्रस्ताव गिरने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में दो घंटे से ज्यादा के भाषण के दौरान मणिपुर पर सिर्फ दो मिनट बात की।

मुंबई, 11 अगस्त (भाषा) शिवसेना (यूबीटी)

मोदी की ओर से की गई कांग्रेस की आलोचना बताती है कि पार्टी मजबूत हो रही : राउत

नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस की आलोचना किए जाने से स्पष्ट है कि कांग्रेस मजबूत हो रही है।.प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हुई बहस के जवाब में लोकसभा में 130 मिनट से अधिक समय तक बोले। बाद में कांग्रेस ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘कांग्रेस-फोबिया’ से ग्रस्त हैं और इसीलिए उन्होंने अपने पूरे भाषण में पार्टी की आलोचना की।.

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उस पर तीखा प्रहार करते हुए लोकसभा में बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी दलों का यह अविश्वास प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए शुभ होता है।विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ, 2024 में रिकॉर्ड बहुमत से वापस आएंगे: प्रधानमंत्री
उन्होंने मणिपुर,अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि इस अविश्वास प्रस्ताव के जरिये तय हो गया है कि जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और राजग को पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़कर बहुमत देगी।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विधेयकों पर चर्चा में शामिल नहीं होकर विपक्ष ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। मोदी ने विपक्ष के पिछले अविश्वास प्रस्ताव का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘2018 में मैंने कहा था कि यह अविश्वास प्रस्ताव हमारी सरकार का शक्ति परीक्षण नहीं है, बल्कि उन्हीं (विपक्ष) का परीक्षण है। मतदान हुआ तो विपक्ष के पास जितने वोट थे, उतने वोट भी वो जमा नहीं कर पाए थे।’’उन्होंने कहा, ‘‘जब हम (2019 में) जनता के पास गए, तो जनता ने भी इनके लिए पूरी ताकत के साथ अविश्वास घोषित कर दिया। राजग को भी ज्यादा सीटें मिलीं और भाजपा को भी ज्यादा सीटें मिलीं।’’

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस आरोप को खारिज कर दिया कि उनके भाषण में ‘भारत माता’ शब्द को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया था, उन्होंने दावा किया कि उनमें समझ की कमी है और ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। “.पत्रकारों से बात करते हुए, मंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह एक अच्छा संकेत है कि विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के तहत ‘भारत माता’ की बात करना और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाना शुरू कर दिया है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, गांधी ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में बताया कि राज्य में जो हो रहा था, उन्होंने वैसा कुछ कभी नहीं देखा।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles