
कोलकाता, 28 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए सभी हेलीकॉप्टर पहले से ही बुक कर लिए हैं।.ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई की एक रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने आगाह किया कि यदि भाजपा को केंद्र में लगातार तीसरा कार्यकाल मिलता है तो देश को “निरंकुश” शासन का सामना करना पड़ेगा।.
नूंह (हरियाणा), 28 अगस्त (भाषा) नूंह जिला प्रशासन ने 15 साधु- संतों और दक्षिणपंथी समूहों के नेताओं को सोमवार को हरियाणा के इस जिले के नल्हड़ इलाके में स्थित शिव मंदिर में पूजा करने की अनुमति दी।.‘सर्व जातीय हिंदू महापंचायत’ के ‘शोभा यात्रा’ के आह्वान के मद्देनजर नूंह को किले में तब्दील कर दिया गया है।.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रोज़गार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा नवनियुक्त भर्ती के 51 हजार से अधिक नियुक्ति-पत्र वितरित किए। देशभर में यह मेला 45 जगह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अमृत काल के दौरान ‘अमृत रक्षक’ के रूप में चयन हेतु नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि ये अमृत रक्षक न केवल देश की सेवा करेंगे, बल्कि देश व देशवासियों की रक्षा भी करेंगे।
भोपाल : सोमवार, अगस्त 28, 2023, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि संस्कृत का उत्थान राष्ट्र और भारतीय संस्कृति का उत्थान है। इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि जो उत्थान संस्कृत का होना था वह बाहरी लोगों के शासन के कारण देश में नहीं हो सका। संस्कृत का अनादर हुआ। हमारी संस्कृति जो वसुधैव कुटुम्बकम और सर्व कल्याण की बात कहती है, संस्कृत के श्लोकों में अभिव्यक्त हुई है। अब देश में सांस्कृतिक उत्थान के स्वर्ण युग का आरंभ हुआ है और हम माँ संस्कृत की सेवा कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन के सभा कक्ष से महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान से संबद्ध प्राच्य गुरूकुलों के लिए आर्थिक सहायता राशि अंतरित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों और प्राचार्यों के खातों में 2 करोड़ 30 लाख रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत खम्हारिया के ग्राम खम्हारिया एवं पचड़ी में विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य बस्ती में मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए चौपाल लगाई गई। चौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को बताया गया कि वोट देना आपका अधिकार है और जिम्मेदारी भी और मतदान दिवस के दिन वोट डालने अवश्य जाएं, प्रत्येक वह नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है या उससे अधिक की आयु रखता है, उसे मतदान करने का पूरा अधिकार है।

