मध्यप्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ:राष्ट्रपति

Share

भोपाल : बुधवार, सितम्बर 27   राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अलग-अलग श्रेणियों में 66 पुरस्कार विजेता स्मार्ट शहरों और राज्यों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत की शहरी आबादी लगभग 46 करोड़ से बढ़कर 87 करोड़ से अधिक हो जाएगी, तब हमारे 50 प्रतिशत से अधिक देशवासी शहरी क्षेत्रों में रहेंगे। भारत के शहर आज देश की जीडीपी में लगभग दो-तिहाई योगदान करते हैं। अनुमान है कि शहरों का जीडीपी को कुल योगदान वर्ष 2047 तक 80 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा। इन आंकड़ों से यह संदेश मिलता है कि शहरों और नगरवासियों की बढ़ती आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर भविष्य का रोडमेप तैयार करना है और उस पर आगे बढ़ना है।

इण्डिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड्स कॉन्टेस्ट-2022 में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर मध्यप्रदेश की 5 स्मार्ट सिटी को विभिन्न श्रेणी में 13 अवार्ड मिले हैं। मध्यप्रदेश को बेस्ट स्टेट का अवार्ड मिला है। इंदौर नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में प्रथम स्थान पर है। प्रोजेक्ट अवार्ड्स में स्मार्ट सिटी इंदौर को 5, भोपाल को एक, जबलपुर को 2, ग्वालियर को एक एवं सागर को एक अवार्ड मिला है।स्वच्छता थीम में गोबर धन बॉयो सीएनजी प्लांट, शहरी पर्यावरण थीम में एयर क्वालिटी इम्प्रूवमेंट और अहिल्या वन विथ वर्टिकल गॉर्डन और जल थीम में सरस्वती और कान्ह लाइफ लाइन, रेनवाटर हॉर्वेस्टिंग एवं झीलों, कुओं और बावड़ियों के कायाकल्प के लिये इंदौर को प्रथम स्थान मिला है। बिल्ट इन्वायरमेंट थीम में रिवर फ्रंट डेव्हलपमेंट के लिये इंदौर को द्वितीय स्थान मिला है। भोपाल को सदर मंजिल रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट के लिये द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इकोनॉमी थीम में जबलपुर को स्टार्ट-अप इंक्यूबेशन सेंटर के लिये प्रथम एवं इंदौर को वेल्यू केप्चर फायनेंसिंग के लिये द्वितीय स्थान मिला है। गवर्नेंस थीम में जबलपुर को इम्पलीमेंटेशन ऑफ 311 एप्लीकेशन के लिये तृतीय स्थान मिला है। आईसीसीसी बिजनेस मॉडल थीम में ग्वालियर को इंटेलीजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिये तृतीय स्थान और मोबेलिटी थीम पर सागर को इंटेलीजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम इम्प्रूविंग रोड सेफ्टी के लिये तृतीय स्थान मिला है। इनोवेशन अवार्ड श्रेणी में कोविड इनोवेटिव थीम पर इंदौर को कोविड-19 रिस्पांसेस-मल्टीपल इनिशिएटिव्स के लिये द्वितीय स्थान मिला है।

चीन के हांग्‍झू में खेली जा रही 19वीं एशियाई खेलों में मप्र के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है।महिला क्रिकेट में भारत ने स्‍वर्ण पदक जीता। भारत की इस स्‍वर्णिम सफलता में शहडोल मप्र की पूजा वस्‍त्राकार ने विशेष भूमिका निभाई।  Pooja Vastrakar; कभी लड़कों के मैच में लगाती थी छक्के, अब वर्ल्ड कप में छुड़ाए पाकिस्तान के छक्के - pooja vastrakar shines in indian womens vs pakistan womens match world cup 2022  बुधवार को शूटिंग में मप्र के निशानेबाजों ने दो पदकों पर निशाना साधा है। इसी के साथ मप्र के खिलाड़ियों ने तीन स्‍वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्‍य सहित नौ पदक जीते हैं। मप्र का यह एशियन गेम्‍स में अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है।छोटी उम्र में बडे बडे कीर्तिमान रच रहे एश्‍वर्य प्रताप सिं‍ह ने 10 मीटर राइफल टीम इवेंट में महाराष्‍ट्र के रूद्राक्ष पाटिल और राजस्‍थान के दिव्यांश के साथ मिलकर देश को स्‍वर्ण पदक दिलाया। एश्‍वर्य ने इसी इवेंट के व्‍यक्‍तिगत मुकाबले में भी जोरदार प्रदर्शन कर कांस्‍य पदक जीतकर अपने पदकों की संख्‍या दो की। 10 मीटर राइफल महिला टीम इवेंट में मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की अशी चौकसे ने हरियाणा की रमनीता जिंदल व वेस्‍ट बंगाल की मेहुली के साथ रजत पदक जीता। बुधवार सुबह मप्र की अशी चौकसे ने 50 मीटर थ्री पोजीशन व्‍यक्‍तिगत इवेंट में कांस्‍य पदक जीता। शूटिंग में ही एक रजत पदक 50 मीटर थ्री पोजीशन पुरुष वर्ग में एसके शर्मा और एम कौशकि की जोड़ी ने रजत पदक जीता है।

सेलिंग में मध्यप्रदेश वाटर स्पोटर्स अकादमी की नेहा ठाकुर ने सभी को चौंकाते हुए रजत पदक जीता। नेहा ने यह सफलता महिलाओं की आइएलसी-4 इवेंट में हासिल की है। वहीं जूडो में तुलिका मान ने 78 किग्रा भार वर्ग में कांस्‍य पदक जीता।

घुडसवारी में मप्र की सुदप्ति हजेला ने टीम ड्रेसाज इवेंट में भारत को स्‍वर्ण पदक दिलाया। यह मप्र ही नहीं भारत के लिए गौरव की बात है। 41 साल के बाद भारत पहली बार इस खेल में स्‍वर्ण पदक जीतने में सफल रहा है। सुदिप्ति ने इसके लिए पेरिस में तैयारी की है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles