रामपुर-बटुरा आंदोलन; किसानों की समस्या सुनने पहुंचे विधायक

Share

रामपुर. विधायक जयसिंह मरावी  किसानों के बीच रामपुर आंदोलन पहुंचते ही अपने पुराने संबंधों की चर्चा करते हुए 1 मिनट के अंदर प्रशासन और एस ई सी एल को चेतावनी देते हैं जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें ठंड में किसान परेशान तत्काल दूर करें इसके पश्चात जिला प्रशासन के तरफ से अधिकारी एसडीएम सुहागपुर  एवं तहसीलदार बुढार  मुख्यालय से भू राजस्व अधिकारी  शरद तिवारी, मेन पावर से शशी किरण साहब,  चावला , एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे सुहागपुर एरिया के महाप्रबंधक कृष्णा सब एरिया मैनेजर  अनिरुद्ध सिंह, एपीएम हेंब्रम ,सहायक मैनेजर संदीप सुकरा  मनीष मिश्रा दिनकर  सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.

12:00 बजे से अलग-अलग तरह के जनप्रतिनिधि अधिकारी प्रशासन बातचीत करने के लिए किसानों को मानते रहे शाम 6:00 बजे तक चली चर्चा जो भी  17 बिंदुओं पर आंदोलन चालू है खदान बंद कर दिया गया है उसको लेकर किसान बहुत ही नाराज है लेकिन मनोबल के बाद अधिकारियों की बात तो सुन ली गई और उन्हें यह कहा गया कि हम ग्राम सभा करेंगे ग्राम सभा के पश्चात आपको 1 घंटे बाद ग्राम सभा के अनुमोदन के अनुसार सूचना दी जाएगी लेकिन ग्राम सभा ने कहा हम कल 11:00 बजे फिर से एक बार बैठेंगे कुछ लोग चले भी गए इसलिए पूर्ण बहुमत के साथ बैठकर हम लोग निर्णय करेंगे इसके पश्चात आगे की कार्यवाही की जाएगी.

मुख्य रूप से ग्राम सभा के द्वारा अनुमोदित नहीं हुआ कमेटी के द्वारा जिला प्रशासन मुख्यालय बिलासपुर एरिया सुहागपुर और यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दो घंटे तक चली चर्चा लेकिन मैनेजमेंट के द्वारा 2 महीने के समय लेने की बात कही गई.  21 जनवरी 2016 को लेकर रोजगार के प्रक्रिया चालू की जाए और आर एंड आर, का तीन लाख से बढ़कर जिस तरह से कोरबा कुसमुंडा सिंगरौली में दिया गया इस तरह से रामपुर में 10 लाख रुपया प्रति परिवार लागू किया जाए ,मकान का मुआवजा अति शीघ्र सौ परसेंट सॉल्यूशन के साथ दिया जाए इस तरह से तीन मुद्दे मुख्य फोकस किए गए साथ ही अधिकारी और प्रशासन ने निवेदन किया की खदान को चालू कर दीजिए लेकिन हम किसान लोग खदान को बंद रखेंगे जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा खास तारीख निश्चित रूप से दिया जाए की कब तक समाधान होगा लेकिन निश्चित नहीं है तो अनुमोदन नहीं होगा, हजारों के तादात में किसान सामिल हुए, किसानों ने केवल आंदोलन ही नहीं बल्कि पूरा घर वार छोड़ कर यहीं रहेंगे.सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश शर्मा ने बताया की किसानों ने अपने रूप विकराल कर लिया है कड़ाके की ठंड में अपनी समस्याओं को लेकर मांगों को लेकर अड़े हुए हैंआज के इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच ग्राम पंचायत रामपुर श्रीमती परिमेय आएगा उप सरपंच श्री रजनीश मिश्रा जनपद सदस्य चंद्र कुमार तिवारी जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि शांति मनमोहन चौधरी सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता राजकमल मिश्रा किसान नेता आदित्य त्रिपाठी आनंद त्रिपाठी, पत्रकार ओम प्रकाश दुवे,पूर्व सरपंच झोली बैग पांच प्रमोद बैग, विनोद गुप्ता मूलचंद गुप्ता नीमसार राठौर राजू सोनी मुरली साहू बद्री साहू सदा चौरसिया विजय मिश्रा राजाराम मिश्रा भूपेश शर्मा सहित हजारों के संख्या में नागरिक उपस्थित रहे

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles