
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री के साथ आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव , उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्लाऔर जगदीश देवड़ा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ओलंपिक विजेता पहलवान साक्षी मलिक की आंखों में आंसू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की देन है।उल्लेखनीय है कि आंखों में आंसू लिये रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने गुरुवार को यहां बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह की भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत का विरोध करते हुए अपने कुश्ती के जूते टेबल पर रखे और कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की।
सांसदों के निलंबन पर विपक्ष का प्रदर्शन, सरकार पर ‘लोकतंत्र खत्म करने’ के प्रयास का आरोप
नयी दिल्ली: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के कई प्रमुख नेताओं ने हालिया शीतकालीन सत्र के दौरान दोनों सदनों से 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार पर ‘लोकतंत्र खत्म करने’ के प्रयास का आरोप लगाया।उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी नेता एकजुट हैं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब अकेले कुछ नहीं कर सकते।

