
फुल सस्पेंस और रोमांच से भरपूर फिल्म की तरह 3 दिसंबर को निर्वाचन परिणाम आने के बाद करीब 1 महीने लग गए यह पिक्चर साफ होने में की मध्य प्रदेश का मंत्रिमंडल किस प्रकार का होगा… और कैसे-कैसे चेहरे मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेंगे… यही हाल छत्तीसगढ़ और राजस्थान का भी हुआ है। मध्य प्रदेश में इस मंत्रिमंडल को गठन को लेकर दो-तीन बार फेक यानी फर्जी मंत्रिमंडल गठन की जानकारी भी खूब वायरल हुई ।अंततः प्रिंट अखबारों के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ की यही सही है। 2023 के अंतिम दिन साफ हुई पिक्चर से यह स्पष्ट हुआ की मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को स्वयं माफिया तंत्र से याने खनिज विभाग (माइनिंग कॉरपोरेशन आदि) से लड़ना होगा, जिसने मध्य प्रदेश को माफिया तंत्र का स्वर्ग बना रखा था। इसी तरह गृह विभाग भी उन्होंने अपने पास रखा है जो निश्चित तौर पर सुशासन का गारंटी होगी। यह कहने में और समझने में झिझक नहीं होनी चाहिए नए मंत्रिमंडल में कुछ इस प्रकार से नए मंत्रियों को जवाब देही मिली है जो उनके लिए भी एक अग्नि परीक्षा ही है। नए वर्ष में सभी मंत्रियों को बहुत शुभकामनाएं, वह बेहतर मध्य प्रदेश बनाएंगे यह आशा करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव –सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासीभारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को नसौंपे गएहों।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा- वित्त, वाणिजयकर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी ।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा
कैबिनेट मंत्री
मंत्री कुंवर विजय शाह- जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य ।
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल- पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
मंत्री राकेश सिंह- लोक निर्माण विभाग।
मंत्री करण सिंह वर्मा – राजस्व
मंत्री उदय प्रताप सिंह- परिवहन, स्कूल शिक्षा
मंत्री संपतिया उइके लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ।
मंत्री तुलसी सिलावट – जल संसाधन।
मंत्री एंदल सिंह कंसाना किसान, कल्याण एवं कृषि विकास
मंत्री निर्मला भूरिया- महिला एवं बाल विकास
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
मंत्री विश्वास सारंग खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण।
मंत्री नागर सिंह चौहान- वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण |
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा
मंत्री राकेश शुक्ला नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा ।
मंत्री चेतन्य काश्यप- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
मंत्री इंदर सिंह परमार- उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार |
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
कृष्णा गौर- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण।
धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी- संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व ।
दिलीप जायसवाल- कुटीर एवं ग्रामोद्योग।
गौतम टेटवाल- तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार) लखन
पटेल- पशुपालन एवं डेयरी
नारायण सिंह पंवार- मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास ।
राज्यमंत्री
नरेंद्र शिवाजी पटेल- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
प्रतिभा बागरी – नगरीय विकास एवं आवास
दिलीप अहिरवार वन, पर्यावरण ।

