
लखीमपुर (असम) कांग्रेस ने बीजेपी पर यह आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने’भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर उस समय हमला किया जब यात्रा असम से गुजर रही थी. कांग्रेस पार्टी का यह आरोप है कि शुक्रवार, 19 जनवरी की देर रात असम के लखीमपुर शहर में राहुल गांधी की इस यात्रा में शामिल वाहनों में तोड़फोड़ की गयी. कांग्रेस ने इस घटना का कथित वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से बीजेपी सरकार घबरा गई है.वीडियो शेयर करते कांग्रेस ने लिखा, “असम के लखीमपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के काफिले पर बीजेपी के गुंडों ने हमला कर दिया. बीजेपी के गुंडों ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पोस्टर-बैनर फाड़े और गाड़ियों में तोड़फोड़ की. ये कायराना और शर्मनाक हरकत दिखाती है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मिल रहे प्यार और जनसमर्थन से बीजेपी सरकार घबरा गई है, डर गई है. लेकिन मोदी सरकार और उसके इशारों पर चलने वाले असम के सीएम ये अच्छी तरह समझ लें- यह भारत की यात्रा है, अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा है. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को कोई शक्ति नहीं रोक सकती. यात्रा जारी रहेगी.. न्याय का हक, मिलने तक.अपने एक ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि हम असम के लखीमपुर में बीजेपी के गुंडों द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वाहनों पर हुए शर्मनाक हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर-पोस्टर फाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं. पिछले 10 वर्षों में, बीजेपी ने भारत के लोगों को संविधान द्वारा प्रदत्त हर अधिकार और न्याय को कुचलने और ध्वस्त करने का प्रयास किया है. यह उनकी आवाज को दबाना चाहते हैं, जिससे लोकतंत्र का अपहरण हो रहा है.
सपा प्रमुख अखिलेश सिंह लोकतांत्रिक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर भाजपा शासित राज्य असम में हुआ हमला बेहद निंदनीय है। हर तरह से हारती भाजपा अब पूरी तरह से निराश हो चुकी है, तभी हिंसा पर उतारू है। ‘हिंसा’ मानसिक हताशा का भौतिक रूप होती है।
रामेश्वरम: 20 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘अग्नि तीर्थ’ तट पर स्नान करने के बाद यहां भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की।रुद्राक्ष-माला पहने नजर आए प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के प्राचीन शिव मंदिर रामनाथस्वामी में पूजा की। पुजारियों ने मोदी का पा
रंपरिक तरीके से स्वागत किया। मोदी ने मंदिर में हुए भजनों में भी हिस्सा लिया।
तेजपुर/गुवाहाटी: 20 जनवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश अगले तीन साल में नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जाएगा।

