राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन पत्र जमा करने पर बधाई दी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने

Share

पूर्व संसद भारतीय जनता पार्टी सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री इलेक्ट्रोल बैंड है मुद्दे पर इस्तिफा मंगा

दोहा(कतर)  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी आज कतर की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर दोहा पहुंचे। यह प्रधानमंत्री की कतर की दूसरी यात्रा है। वे पहली बार जून 2016 में कतर गए थे।हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री महामहिम सुल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।प्रधानमंत्री के सम्मान में आज रात कतर के प्रधानमंत्री महामहिम शेख मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान अस्सानी रात्रिभोज देंगे। आज 15 फरवरी को प्रधानमंत्री कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अस्सानी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय़ और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी, 2024 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। ये परियोजनाएं सड़क, रेलवे, सौर ऊर्जा, विद्युत ट्रांसमिशन, पेयजल तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं।

भोपाल : गुरूवार, फरवरी 15, 2024,   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरूगन, उज्जैन के वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  बंशीलाल गुर्जर को राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन पत्र जमा करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. एल. मुरूगन भारत सरकार के मंत्री हैं, बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज का पूरा जीवन सामाजिक समरसता के लिए बीता है, श्रीमती माया नरोलिया बहन-बेटियों के उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय रही हैं और श्री बंशीलाल गुर्जर किसान हितों को समर्पित हैं। राज्य सभा में मध्यप्रदेश को मिलने वाला नया प्रतिनिधित्व सबके लिए सौभाग्यशाली रहेगा।

जनसामान्य में संस्कृत के व्यापक प्रचार प्रसार के लिये स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान की वेबसाइट तैयार की गई है। वेबसाइट में संस्थान से जुड़ी जानकारी के अलावा शासकीय जीवाजी वेधशाला उज्जैन और शासकीय योग प्रशिक्षण केन्द्र भोपाल की जानकारियों को भी समाहित किया गया है। संस्थान की वेबसाइट https://www.mpssbhopal.org पर संस्कृत विषय से जुड़ी हुई 550 प्राचीन पुस्तकों को अपलोड किया गया है।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा मध्यप्रदेश संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम एवं मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष  दिलीप जायसवाल ने गुरूवार को जीटीबी परिसर स्थित मृगनयनी एम्पोरियम का निरीक्षण किया।मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के एम्पोरियम में खादी एवं हाथकरघा के जरिये निर्मित उत्पादों का विक्रय किया जाता है। एम्पोरियम में रेशम की साड़ी, चंदेरी साड़ी, मेंहदीवाडा की कोसा साड़ी, खादी परिधान, चादरें, कांसे, काष्ठ एवं बांस के खिलौने भी उचित मूल्य पर विक्रय के लिये उपलब्ध है।राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। भोपाल हाट, मेलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों में भी एम्पोरियम के स्टॉल्स लगायें। खादी, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा उत्पादों की विशेष ब्रांडिंग करने के निर्देश दिए। राज्य के बाहर भी खादी, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा उत्पादों की मार्केटिंग एवं विक्रय की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री उत्पादों की जानकारी आम लोगों तक पहुँचने के नये तौर तरीके अपनायें। श्री जायसवाल ने कहा कि निरीक्षण के दौरान मप्र संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के प्रबंध संचालक, मप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रबंध संचालक तथा आयुक्त, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा श्री मोहित बुंदस सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles