मोहन यादव काअमरकंटक प्रवास // नि:शुल्क कैंसर शिविर

Share

अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित 55 करोड़ 24 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया

शहडोल 16 फरवरी 2024–     प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अनूपपुर जिले के अमरकंटक प्रवास के दौरान मां नर्मदा के उद्गम स्थल में पहुंच- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित अनूपपुर जिले के विभिन्न विभागों के अंतर्गत कराए गए 55 करोड़ 24 लाख 01 हजार रुपये की लागत से निर्मित 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग सेतु अंतर्गत 306.66 लाख की लागत सेे कोतमा-निगवानी-बिजुरी मार्ग के चैड़ार नाला पर निर्मित पुल, 240.29 लाख की लागत सेे कोतमा-निगवानी-बिजुरी मार्ग के लटगुड़ा नाला पर निर्मित पुल, 1083.79 लाख की लागत से जैतहरी-सिवनी-सेमरवार मार्ग के हसियां नाला पर निर्मित पुल, 898.33 लाख की लागत से राजेन्द्रग्राम-जैतहरी-कोतमा मार्ग में सोन नदी (महुदा घाट) पर निर्मित पुल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (कार्यालय नगर परिषद अमरकंटक) अंतर्गत 2115 लाख की लागत से बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत 376.26 लाख की लागत से बनाए गए 10 कक्षों के शा.उ.मा.वि. बेलडोंगरी तथा 403.68 लाख की लागत से बनाए गए आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास जैतहरी, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट तथा 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण भी किया।कर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की तथा प्रदेश के नागरिकों के कल्याण और सुख समृद्धि के लिए मां नर्मदा से कामना की।

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि नि:शुल्क कैंसर शिविर से हजारों रोगियों को जाँच और उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रीवा में 24 और 25 फरवरी को विशाल नि:शुल्क कैंसर जाँच एवं उपचार शिविर लगाया जा रहा है। इंदौर कैंसर फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में मुख कैंसर तथा स्तन कैंसर रोगियों की जाँच एवं नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट सभागार में शिविर की तैयारियों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिये।उल्लेखनीय है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला अस्पताल स्तर तक 19 फरवरी तक शिविर लगाए जा रहे हैं। अब तक रीवा संभाग में 57 हजार से अधिक लोगों की जाँच की गई है। इनमें से 2 हजार से अधिक कैंसर रोगियों को चिन्हित किया गया है। इंदौर कैंसर फाउण्डेशन की टीम को सहयोग देने के लिए संजय गांधी हास्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, जिला चिकित्सालय तथा मेडिकल कालेज की टीम तैनात रहेगी।कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान पूर्ण उपचार में अहमउप मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो जाने पर इसका पूरी तरह से उपचार संभव है। समय पर उपचार न होने पर कैंसर की समस्या जटिल और कष्टप्रद हो जाती है। शिविर के माध्यम से रोगियों की जाँच कर हजारों लोगों में प्रारंभिक स्तर पर समस्या का चिन्हांकन कर समय से निदानात्मक कार्यवाही की जा सकती है। रीवा के सेवाभाव से कार्य करने वाले सक्रिय सामाजिक संगठन और संस्थाएं भी शिविर की सफलता के लिये सराहनीय योगदान दे रहे हैं। हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो जाए।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles