स्वास्थ्य विभाग में 3 हज़ार 323 पदों पर नियुक्ति /बिना अतिरिक्त राशि दिए मिलेगी गैस सिलेण्डर की होम डिलेवरी

Share

रीवाघरेलू एलपीजी गैस का उपयोग करने वालों को निर्धारित राशि पर गैस सिलेण्डर रिफिल कराने की सुविधा है। गैस वितरण करने वाली कंपनी के वितरक उपभोक्ता को बिना किसी अतिरिक्त राशि के गैस सिलेण्डर की होम डिलेवरी करते हैं। जिले में गैस सिलेण्डर की होम डिलेवरी की अतिरिक्त राशि के संबंध में वर्ष 2020 एवं 2021 में जिला स्तर से आदेश जारी किए गए थे। इन दोनों आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि एलपीजी गैस सिलेण्डर की रिफिल के लिए निर्धारित राशि पर ही वितरण एजेंसी होम डिलेवरी करे। उपभोक्ता को इसके लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं देनी है। वितरण एजेंसी अधिक दूरी होने पर भी वितरक को बिना अतिरिक्त चार्ज के भरे हुए सिलेण्डर घर तक पहुंचाएं। सभी गैस वितरक आदेश का पालन सुनिश्चित करें। अतिरिक्त राशि लेने के संबंध में यदि किसी तरह की शिकायत प्राप्त होती है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

सतना 21 फरवरी 2024/उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि कि स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के परीक्षण एवं मेडिकल जांच में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी संबंधित अधिकारी संवेदनशीलता से कर्तव्यों का निर्वहन करें। उल्लेखनीय है कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 12 फरवरी को घोषित परिणाम के अनुक्रम में स्वास्थ्य विभाग में 3 हज़ार 323 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इनमें ए.एन.एम. के 2 हज़ार 576, रेडियोग्राफर तृतीय श्रेणी के 104, प्रयोगशाला तकनीशियन के 228, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 415 पद शामिल हैं। 

29 फरवरी को पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सिंगल क्लिक के माध्यम सेप्रयोगशाला तकनीशियन तथा रेडियोग्राफर के नियुक्ति आदेश संभागीय क्षेत्रीय संचालक द्वारा तथा ए.एन.एम. व फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के नियुक्ति आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी किया जाना है। भोपाल में 29 फरवरी को आयोजित समारोह में पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रेषित किये जायेंगे। इसके लिये चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण तथा मेडिकल करवाया जाना आवश्यक होगा।

 सभी ज़िला चिकित्सालय और संभागीय मुख्यालय में लगाये जाएँगे विशेष शिविरआयुक्त स्वास्थ्य डॉ सुदाम खाड़े ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के मेडिकल तथा दस्तावेजों का परीक्षण के लिए जिला अस्पतालों में प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर लगाये जायेंगे। ए.एन.एम. उम्मीदवारों का जिला चिकित्सालयों में 22 से 26 फरवरी, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 का जिला चिकित्सालयों में 23 से 25 फरवरी, रेडियोग्राफर उम्मीदवारों का संभागीय मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में 24 फरवरी को और प्रयोगशाला तकनीशियन का संभागीय मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में 25 फरवरी को मेडिकल जाँच और दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। जिला चिकित्सालयों में मेडिकल जांच की जिम्मेदारी सभी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की होगी। क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दस्तावेजों की जांच के लिए समुचित अमले की व्यवस्था करेंगे।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles