
पड़रिया /केशवाही ग्राम पंचायत पड़रिया का उप थाना (चौकी) केशवाही था, जिससे समस्त ग्रामवासी संतुष्ट थे लेकिन वर्तमान में ग्राम पंचायत पड़रिया का थाना अमलई कर दिया गया है जिस कारण से समस्त ग्रामवासिओं को कई परिशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ग्राम पंचायत पड़रिया से उप थाना केशवाही की दूरी 10 कि0मी0 है जबकि ग्राम पड़रिया से थाना अमलई की दूरी लगभग 40 कि0मी0 है, जिससे समस्त जनता आने-जाने में परेशान हो जायेंगे, थाना अमलई होने के कारण समस्त ग्रामवासी अपने आप को असुरक्षित अनुभव कर रहें हैं, उप थाना केशवाही से समस्त ग्रामवासी सुरक्षित थे ग्राम पंचाय पड़रिया का उपथाना केशवाही किया जाये, और ग्राम पंचायत पड़रिया के मझघटा घाट में स्टॉप डेम निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाय, हम समस्त ग्रामवासी श्रीमान जिलाधीश महोदय जी को अवगत कराना चाहतें हैं कि पूर्व वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में स्टॉप डेम के मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया गया था लेकिन श्रीमान जिलाधीस महोदय जी के द्वारा अस्वासन दिया गया था कि समस्त मांगों को पूर्ण किया जायेगा। लेकिन आज दिनांक तक उक्त विषय पर कार्य नही किया गया है, जिससे समस्त ग्रामवासी असंतुष्ट हैं।
ग्राम पंचायत पड़रिया केग्रामवासी के द्वारा पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष पुनः चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा इसका पर्णतः जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।

