कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा-नरेन्द्र मोदी का आरोप//राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं

Share

आणंद (गुजरात): 2 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस को ‘पाकिस्तान का मुरीद’ करार देते हुए आरोप लगाया कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी आज जब ‘मर’ रही है तो उसके लिए पड़ोसी मुल्क के नेता दुआ कर रहे हैं और ‘शहजादे’ को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावले हैं।मध्य गुजरात के आणंद शहर में आणंद और खेड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे (राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए) को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है।’’उन्होंने कहा, ‘‘यह आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि हम पहले से ही जानते हैं कि कांग्रेस पाकिस्तान की ‘मुरीद’ है। पाकिस्तान और कांग्रेस की साझेदारी का पर्दाफाश हो गया है। यह दिखाता है कि देश के दुश्मन भारत में मजबूत नहीं बल्कि कमजोर सरकार चाहते हैं।’’

नयी दिल्ली: दो मई (भाषा) उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर संशय के बीच सूत्रों ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए थे। वह 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे।

नयी दिल्ली: दो मई (भाषा) विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि निलंबित जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जर्मनी यात्रा के संबंध में न तो उससे कोई राजनीतिक मंजूरी मांगी गई और न ही (कोई मंजूरी) जारी की गई।मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह भी कहा कि राजनयिक पासपोर्ट धारकों को जर्मनी की यात्रा के लिए किसी वीजा की आवश्यकता नहीं है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles