
शहडोल|
एक दुखद दुर्घटना में शहडोल के नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित कराई गई करोड़ों रुपए की बुढार रोड स्थित मॉडल रोड में शहर के वृद्ध नागरिक सरदार सरदार मलवेंद्र सिंह की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई बताया गया है की सिंह मॉडल रोड से गुजर रहे थे तभी बैल का जबरदस्त हमला हुआ जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए .उन्हें जबलपुर में इलाज के लिए ले जाया गया किंतु इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. शहडोल नगर पालिका परिषद द्वारा बनाई गई इस सड़क मार्ग और आवारा पशुओं के मामले में नगर पालिका परिषद की इस बड़ी लापरवाही का खामियाजा शहडोल के वह ग्रुप नागरिक को बुरी दुर्घटना में मौत की कीमत देकर चुकानी पड़ी। अक्सर इस प्रकार की दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं बचा खुचा काम सीवर लाइन के अराजकता पूर्ण वातावरण में पूरा हो रहा है। हालत यह है कि आप घर से निकले हैं वापस घर सुरक्षित पहुंच जाए यह अब संभव होता नहीं दिखाई देता.दुखद दुर्घटना में सरदार मलवेंद्र सिंह का निधन हो गया। विजयआश्रम परिवार उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता है
पटवारी रफीक खान हल्का सिंरौजा निलंबित
शहडोल 28 मई 2024- कलेक्टर तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह ने तहसील बुढार के पटवारी हल्का सिंरौजा के पटवारी रफीक खान को शासकीय कार्याें में प्रगति असंतोषजनक होने, ग्रामीण कृषक अपने कार्यांे के लिए परेशान होने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि रफीक खान का निलंबन अवधि में मुख्यालय तहसील सोहागपुर नियत किया जाता है एवं उन्हंे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों से हटाएं अतिक्रमण- कमिश्नर
शहडोल 28 मई 2024- कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षाकाल में पानी को संग्रहीत करने के लिए शहडोल संभाग में 05 से 15 जून तक जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत शहडोल संभाग के नगरीय क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों, कुआंे, स्टाप डेमों, बावड़ियों की साफ-सफाई वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व करने के निर्देश कमिश्नर ने अधिकारियेां को दिए है। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि शहडोल संभाग के सभी नगरीय क्षेत्रांे एवं ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों, नदी, नालों, कुएं, बावड़ियों में किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाना सुनिश्चित किया जाए तथा अतिक्रमण हटाकर तालाबों कुएं बावड़ियों का जीर्णोद्धार कराया जाए। कमिश्नर ने कहा है कि यह कार्य वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व होना चाहिए। इसके लिए सभी नगरपालिका अधिकारी एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कार्य योजना बनाएं तथा कार्य योजना के अुनसार तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य भी जनभागीदारी के साथ कराएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि शहडोल संभाग के सभी स्टाप डेमों और बैराजों के गेट निकालने की कार्यवाही अधिकारी 15 जून तक करें। उन्होंने निर्देशित किया है कि जिन स्टाप डेमों का पानी समाप्त हो गया है उनके गेट 07 जून तक निकालना सुनिश्चित करें तथा जिन स्टाप डेमों तथा बैराजों में पानी है ऐसे स्टाप डेंमों के गेट 15 जून तक निकालना सुनिश्चित करेें। बैठक में कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी नगरीय निकायों में चल रहे सफाई अभियान की समीक्षा करते हुए कहा है कि शहडोल संभाग के नगरीय निकायों मे चलाए जा रहे सफाई अभियान में संतोषजनक कार्य नहीं हो रहा हैै। उन्होनें निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी 22 नगरीय निकायों की साफ-सफाई व्यवस्था की मानीटरिंग के लिए संभाग स्तर से अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। संभाग स्तर से नियुक्त अधिकारी नगरीय निकायों का भ्रमण कर वहां की साफ-सफाई की व्यवस्था की मानीटरिंग करेंगे तथा प्रतिवेदन मुझे प्रस्तुत करेंगे। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैे कि शहडोल संभाग के सभी शिक्षक अपने क्षेत्र के आंगनवाडी केन्द्र में सप्ताह में दो बार जाकर बच्चों में मिलेंगे। उन्होनंे कहा कि शहडोल संभाग में शिक्षा का स्तर सुधारना हम सभी का दायित्व है। कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारियों को स्कूलों में समय-समय पर जाना चाहिए। स्कूल में जाकर बच्चों से मिलना चाहिए और उन्हें अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए मोटीवेट करना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में शिक्षा के स्तर मे गुणात्मक सुधार लाने के लिए संभागीय अधिकारियेां एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की सेवाएं मोटीवेशन कार्य के लिए लगाई जा रही है। ये सभी अधिकारी दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राआंे और उनके अभिभावक से मिलेंगे तथा अभिभावकों को अपने बच्चों को सतत रूप से स्कूल भेजने के लिए समझाईस देंगे।

