
अभियान में जल संरचनाआंे की होगी साफ-सफाई और होगा पौधरोपण
शहडोल 01 जून 2024- शहडोल संभाग में आगामी 05 जून से नमामि गंगे अभियान चालाया जाएगा, इस अभियान के अंतर्गत जल संरचनाआं यथा बावडियों, कुआं, नदी, नालों, तालाबों, हैण्डपंपों की साफ सफाई की जाएगी तथा जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी को शहडोल संभाग में विभिन्न भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, तथा लगभग 40 लाख पौधों का रोपण भी किया जाएगा। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने आज नमामि गंगे अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायतों, वन मण्डलाधिकारियेां, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं अन्य विभागीय अधिकारियेां को निर्देश दिए हैं कि वे नमामि गंगे अभियान में जनमानस को जोड़कर इस अभियान को जन अभियान बनाएं। कमिश्नर ने कहा है कि नमामि गंगे अभियान में जल संरचनाआंे की साफ-सफाई, पौधरोपण तथा जल संरक्षण और नगरों के साफ-सफाई के कार्य में जनमानस केा जोड़ें साथ ही जनमानस को स्वच्छता, पोधरोपण, जल संरक्षण के कार्य करने हेतु जागरूक भी करें। उन्होने कहा कि नदियों के पुर्नजीवन, जल संरक्षण और बरसात के पहले नदी, नालों की साफ-सफाई में आम लोगों का सहयोग लें। कमिश्नर ने कहा कि नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत शहडोल संभाग के सभी नदी नाले के किनारे पौधरोपण की कार्य योजना बनाएं तथा जनमानस का सहयोग लेकर नदियों के किनारे वृहत स्तर पर पौधरोपण भी कराएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत अमरकंटक में नर्मदा नदी के उदगम स्थल एवं अमरकंटक में नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों की सफाई सुनिश्चित कराएं तथा यह सुनिश्चित करें कि अमरकंटक नगर एवं उसके सभी घाट स्वच्छ और सुंदर हो। कमिश्नर ने सभी नगरपालिका अधिकारियेां को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी नगरीय क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई हो। नगरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अधिकारी सतत रूप से वार्डों का भ्रमण करें।

