
नयी दिल्ली: 13 जुलाईसमाचार एजेंसी भाषा के अनुसार देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शनिवार को आये नतीजों में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने 10 सीट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो सीट पर जीत दर्ज की जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को दावा किया कि विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अहंकार, कुशासन और नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकार दिया है तथा ये नतीजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की गिरती राजनीतिक साख का भी प्रमाण हैं।देश के सात राज्यों की 13 सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बाद आए परिणाम में ‘इंडिया’ गठबंधन को 10 और भाजपा को सिर्फ दो सीट मिली।
अमरकंटक में
तपस्वी बाबा कल्याण दास और स्वामी हिमाद्री मुनि ने अमरकंटक के नैसर्गिक सौंदर्य तथा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए अमरकंटक में मुक्तिधाम परिसर मे मां श्री नर्मदा के नाम पर आज वृहद पौधारोपण का कार्य किया। पौधे बड़े होने तक रोपित पौधों की देखभाल की जवाबदारी कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक द्वारा ली गई है। आश्रम के सभी संतगण , स्वामी जगदीशानंद जी , स्वामी धर्मानंद जी , अमरकंटक संत मंडल के स्वामी लवलीन महाराज जी धारकुंडी आश्रम राम नरेश शास्त्री जी मार्कंडेय आश्रम अमरकंटक से एवं अन्य आश्रमों के संतो ने भी पौधारोपण किया पौधारोपण कार्यक्रम में एसडीएम पुष्पराजगढ़ सुधाकर सिंह, नायब तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्रा पुष्पराजगढ़ , सीएमओ नगर पंचायत भुपेंद्र सिंह अमरकंटक , थाना प्रभारी अमरकंटक कलीराम परते, पत्रकार उमाशंकर पाण्डेय मुन्नू सहित बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने सहभागिता निभाई।वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन और अमरकंटक कल्याण सेवा आश्रम के विद्यार्थियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

