
मुंबई: बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे कमजोर होकर 83.70 (अनंतिम) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों के प्रति निवेशकों की कमजोर रुचि के बीच विदेशों में प्रमुख क्रॉस के मुकाबले डॉलर में मजबूती के कारण यह गिरावट आई।विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मंगलवार को वित्त वर्ष 25 के बजट में घोषित पूंजीगत लाभ कर में वृद्धि और इंडेक्सेशन लाभों को हटाने के कारण डॉलर में खरीदारी हुई, क्योंकि विदेशी निवेशकों ने शेयर बेचे।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, स्थानीय इकाई 83.69 पर खुली और सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले 83.68 के इंट्रा-डे उच्च और 83.72 के निम्न स्तर को छू गई।(foto sabhar bhaskar)
नयी दिल्ली: 24 जुलाई (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद बुधवार को कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी किसानों का हक है और यह सुनिश्चित करने के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटन इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दल सरकार पर दबाव बनाएंगे।किसान नेताओं ने राहुल गांधी के संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की.
टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश): असम की एक पुलिस टीम ने बुधवार को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर में एक कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में उनके आवास की तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम शहर के ताल दरवाजा इलाके में स्थित कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पहुंची। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित काशवानी ने बताया कि विधायक के बेटे शाश्वत सिंह के खिलाफ असम में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
बैगा, भारिया व सहरिया जनजातियों का हर घर होगा रौशन
भोपाल : बुधवार, जुलाई 24, 2024, देश की 75 विशेष पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) के समग्र कल्याण के लिये भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना चलाई जा रही है। तीनों विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिये इस वर्ष के सालाना बजट में मध्यप्रदेश सरकार ने 100 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है।पीएम जन-मन के अधीन ऊर्जा विभाग की हर घर बिजली प्रदाय योजना में करीब 149.88 लाख रूपये की लागत से दो चरणों में 27 हजार 356 लक्षित परिवारों को घरेलू बिजली कनेक्शन दिये जायेंगे। पहले चरण में 10 हजार 952 परिवारों को बिजली कनेक्शन देने का काम 15 अगस्त 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। दूसरे चरण में 16 हजार 404 परिवारों को बिजली कनेक्शन देने का काम 31 दिसम्बर 2024 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र के लिये वर्ष 2024-25 के बजट में 19 हजार 406 करोड़ रूपये प्रावधानित किये गये हैं। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार पारदर्शिता के साथ नागरिकों तक पहुंच बनाने एवं लाभार्थियों को योजनाओं संबंधी जानकारी भेजने के लिए संचार क्रांति का बेहतर उपयोग कर रही है। आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए “अग्रदूत पोर्टल” को लाँच किया है। “सूचना ही शक्ति है” के मंत्र को सार्थक करने वाला अग्रदूत पोर्टल अपने आप में अद्भूत पहल है। किसी भी राज्य के जनसंपर्क विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं त्वरित सूचनाओं के लिए इस तरह की अभिनव पहल पहली बार की गई है।लांचिग के अवसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहला मैसेज लाडली बहनों को भेजा। यह मैसेज सावन में रक्षाबंधन के शगुन स्वरूप 1 अगस्त को लाडली बहनों के खातों में ₹250 अंतरित करने संबंधी है ।

