पेरिस ओलंपिक1चांदी 5 कांस्य के साथ समाप्त हुआ भारत-अभियान

Share

नई दिल्ली, पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का अभियान छह पदक (एक चांदी और पांच कांस्य) के साथ समाप्त हुआ। भारत ने तोक्यो ओलंपिक 2020 में एक सोना, दो चांदी और चार कांस्य समेत सात पदक जीते थे। तब भारत पदक तालिका में 48 वें पायदान पर था।लेकिन इस बार भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक में 71वें पायदान पर खिसक गई है। तीरंदाजी,
एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, तैराकी, सेलिंग, निशानेबाजी, कुश्ती, टेबल टेनिस और टेनिस में भारतीय एथलीटों भाग लिया।
नीरज चोपड़ा को लगातार दूसरा ओलंपिक पदक नीरज चोपड़ा ने पेरिस में 89.45 मीटर भाला फेंका, जहां वे दूसरे पायदान पर रहे और भारत को चांदी के रूप पांचवां पदक दिलाया। चोपड़ा ने तोक्यो 2020 में स्वर्ण जीत कर इतिहास रचा था और पेरिस 2024 में रजत पदक अपने नाम कर भारत के पांचवें दो बार के ओलंपिक पदक विजेता बन गए। निशानेबाजी में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी मनु भाक ओलंपिक में भारत को पहला कांस्य पदक मनु ‘भाकर ने दिलाया। यह पदक मनु ने महिला दस मीटर एअर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता।
मनु ने एक और पदक जीता, जो कांस्य के रूप में आया मन ने दूसरा पदक दस मीटर एअर पिस्टल मिश्रण टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ जीता सबसे कम उम्र के पदकधारी बने अमन भारत के अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किलोग्राम कुश्ती में कांस्य जीता। उन्होंने कांस्य मुकाबले में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज को 13-5 से मात दी। साथ ही ये भारत का ओलंपिक की कुश्ती में आठवां पदक भी रहा। सुशील कुमार और रवि कुमार दहिया ने क्रमशः लंदन 2012 और तोक्यो 2020 में रजत पदक जीते। बाकी छह पदक कांस्य है। अमन सहरावत ने 21 साल और 24 दिन की उम्र में यह कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने पीवी सिंधु के कीर्तिमान को भी तोड़ दिया। सिंधु ने जब रियो 2016 ओलंपिक में रजत पदक जीता था तब उनकी उम्र 21 साल, एक महीना |भारत पदक तालिका में बढ़ोतरी कर सकता है अगर पहलवान विनेश फोगाट ने खेल पंचायत में पदक दिए जाने की अपील की हुई है जिसका फैसला 13 अगस्त को आना है अगर फैसला विदेश के हक में आता है तो वह चांदी जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन जाएगी(साभार;दैनिक जनसत्ता )


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles