महिलाओं अपराध मामलों का सामना कर रहे 16 सांसद और 135 विधायक को चिह्नित

Share

 

नयी दिल्ली: 21 अगस्त (भाषा) देश में 151 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने अपने चुनावी हलफनामों में महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों की जानकारी दी है। इनमें पश्चिम बंगाल के सांसदों और विधायकों की संख्या सबसे अधिक है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।एडीआर ने 2019 और 2024 के बीच चुनावों के दौरान निर्वाचन आयोग को सौंपे गए मौजूदा सांसदों और विधायकों के 4,809 हलफनामों में से 4,693 की जांच की। जिसके बाद महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों का सामना कर रहे 16 सांसदों और 135 विधायकों को चिह्नित किया गया।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट महिला वकील संघ (SCWLA) ने बुधवार को महिलाओं और युवा लड़कियों के खिलाफ हाल ही में हुए “भयानक, हिंसक और क्रूर” अपराधों की निंदा की और उनकी सुरक्षा के लिए तत्काल और व्यापक सुधार की मांग की।अपने अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता महालक्ष्मी पावनी के नेतृत्व में एसोसिएशन ने एक बयान में ऑनलाइन पोर्नोग्राफी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता पर पूर्ण और प्रभावी प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ कार्यस्थलों और संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।”SCWLA महिलाओं, लड़कियों और शिशुओं के खिलाफ हाल ही में हुए अपराधों की बढ़ती घटनाओं से बहुत स्तब्ध, आहत, व्यथित और दुखी है, जो विभिन्न क्षेत्रों, जाति, वर्ग और उम्र से आते हैं, जिनकी रिपोर्ट कोलकाता, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और भारत के अन्य हिस्सों में की गई थी।

नयी दिल्ली: 21 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने अदाणी समूह के विभिन्न क्षेत्रों में कथित तौर पर एकाधिकार स्थापित करने का बुधवार को दावा किया और सवाल किया कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) जैसी संस्थाएं इस मामले में आखिर निष्क्रिय क्यों बनी हुई हैं।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि सीसीआई को अदाणी समूह के मामले में कदम उठाने का साहस करना चाहिए।

अहमदाबाद: अनुसूचित जातियों (एससी) के उप-वर्गीकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ कुछ दलित और आदिवासी समूहों द्वारा बुधवार को बुलाए गए दिन भर के ‘भारत बंद’ के दौरान गुजरात में प्रदर्शनकारियों ने एक मालगाड़ी और सड़कें रोक दीं। बंद का असर छोटा उदयपुर, नर्मदा, सुरेंद्रनगर, साबरकांठा और अरावली जैसे जिलों में आदिवासी और दलित समुदायों के वर्चस्व वाले क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से देखा गया, जहां शहरों और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बाजार बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सुरेंद्रनगर जिले के वधवान तालुका में एक मालगाड़ी को रोक दिया और नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मौके पर पहुंची।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles