नहीं तो… कंगना को पार्टी से निकाले भाजपा: कांग्रेस

Share

नयी दिल्ली: 26 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अपनी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के किसानों से जुड़े विवादित बयान से असहमति जताए जाने के बाद सोमवार को कहा कि यदि सत्तारूढ़ दल अपनी सांसद की टिप्पणियों से असहमत है तो उन्हें पार्टी से बाहर करे।कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि सरकार को कंगना के इस दावे पर स्पष्टीकरण देना चाहिए कि अमेरिका और चीन देश के अंतर अस्थरिता की साजिश कर रहे थे।

नयी दिल्ली: 26 अगस्त (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह शादी करने की योजना नहीं बना रहे हैं, लेकिन अगर होती है तो (ठीक) है, हालांकि वह 20-30 वर्षों से शादी के दबाव से बाहर निकल चुके हैं।राहुल ने पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान कश्मीरी छात्राओं के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लद्दाख में पांच नए जिलों के निर्माण को बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम बताया।उन्होंने कहा कि अब जांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग पर अधिक ध्यान दिया जाएगा, जिससे लोगों को सेवाएं और अवसर और भी करीब आएंगे।उन्होंने एक्स पर कहा, “लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है।”इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच जिलों के निर्माण की घोषणा की थी, जिसे पूर्ववर्ती जम्मू और कश्मीर राज्य से अलग कर बनाया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने जन्माष्टमी पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।’आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!’

बसामन(रीवा) उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र अनुकरणीय है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली शिक्षा अनुकरणीय है। कृष्ण एवं सुदामा की मित्रता हमें सीख देती है कि सखाभाव क्या है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को गौवंश अतिशय प्रिय थे। बसामन मामा की सिद्ध भूमि में गौ-अभ्यारण्य की स्थापना और यहाँ जन्माष्टमी का आयोजन आनंद का भाव भरने वाला है। श्री शुक्ल ने कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की, उनके पालने को झुलाया तथा भगवान को 56 भोग अर्पित किए। श्री शुक्ल ने यज्ञशाला में हवन किया तथा गौवंश वन्य विहार में गौपूजन किया। उन्होंने कहा कि मानव समाज के कल्याण व सुख-शांति के लिए गौ माताओं के संरक्षण की नितांत आवश्यकता है। गौवंश वन्य विहार में वन विभाग द्वारा 6 हजार वृक्ष लगाए गए हैं। अब उनके चारों तरफ पाथवे बना दिया जाएगा जिससे उन पौधों से जीवंत संपर्क हो सके। गौवंश वन्य विहार में कृत्रिम गर्भाधान संस्थान, सोलर प्लांट, मुर्गी पालन केन्द्र बनाए जा रहे हैं। गोबर गैस को सिलेण्डर में भरा जाएगा और इससे रीवा नगर निगम की कचरा गाड़ियाँ चलेंगी। यह गौवंश वन्य विहार आने वाले समय में आत्मनिर्भर बनकर देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान हासिल करेगा।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में विभिन्न विकास कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उपस्थितजनों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। 

शहडोल 26 अगस्त 2024-    मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शहडोल जिले के विभिन्न विद्यालयों में श्री कृष्ण पर्व मनाया गया। इसी कड़ी में आज शहडोल जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमानिया में विद्यार्थियों, शिक्षक एवं अन्य लोगों द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ श्री कृष्ण पर्व मनाया गया तथा मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles