चिकित्सालय शहडोल का होगा विस्तार,देश मजबूती के साथ बढ़ रहा है आगे – उपमुख्यमंत्री

Share

शहडोल 28 अगस्त 2024-    मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल, शिक्षा, चिकित्सा, औद्योगिक विकास जैसे अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया जा रहा है, भारत को आज विश्व गुरु माना जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने के लिए हमारे शहीदों ने अपना बलिदान दिया हमें उनके बलिदानों को याद कर उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय श्री वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता ने लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लोकतंत्र सेनानी वाल्मिकी गुप्ता ने सतत प्रयास किए। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला आज शहडोल जिले के ग्राम पंचायत करकी में मीसाबंदी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

रीवा-शहडोल, शहडोल-उमरिया मार्ग का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं- उप मुख्यमंत्री

इसके पूर्व शहडोल मुख्यालय में उपमुख्यमंत्रीएवं प्रभारी मंत्री शहडोल के रूप मेंराजेंद्र शुक्ल नेएक बैठक ली. श्री  शुक्ल ने रीवा-शहडोल और उमरिया से शहडोल निर्माणाधीन मार्ग में गतिरोध उत्पन्न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। उप मुख्यमंत्री  ने अधिकारियों और निर्माण एजेन्सियों को निर्देश दिए हैं कि उमरिया से शहडोल मार्ग और रीवा से शहडोल मार्ग के निर्माण में जो भी गतिरोध उत्पन्न हो रहा है उसे दूर करें और दोनों मार्गों का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं। उप मुख्यमंत्री ने सड़कों के निर्माण कार्यों से जुडे अधिकारियों और निर्माण एजेन्सियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह आपस में समन्वय स्थापित कर दोनो सड़कों का निर्माण अक्टूबर 2024 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित कराएं। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियेां और निर्माण एजेन्सियों को निर्देश दिए हैं कि रीवा से शहडोल और उमरिया से शहडोल मार्ग का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कराएं। उन्होनें कहा कि जनमानस को इन दोनों मार्गों के निर्माण में गतिरोध के कराण कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा लोंगो को परिवहन के लिए अच्छी सड़कों का लाभ मिलना चाहिए इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य करना सुनिश्चित कराएं। 
बैठक में शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहडोल मेडिकल कालेज एवं जिला चिकित्सालय शहडोल से मरीजों को बहेतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होना चाहिए। आवश्यक हो तो जिला चिकित्सालय शहडोल में 500 बेड की सुविधा के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए।
बैठक में उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक पेयजल उपलब्ध कराना है उन्होनें कहा कि इस योजना का लाभ लोगों को मिलना चाहिए।  अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों तक पहुचने वाले पहुच मार्गों की सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुने और प्राथमिकता के साथ उन समस्याओं का निराकरण कराएं। राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवर्षा के कारण हुए नुकसान का सर्वें कराएं तथा मुआवजे की राशि समय में लोगों को मिले यह सुनिश्चित करें।

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री  राजेंद्र शुक्ल के प्रथम शहडोल नगर आगमन पर सर्किट हाउस शहडोल पहुंचने पर विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, कमिश्नर शहडोल संभाग  श्रीमन शुक्ल, आईजी  अनुराग शर्मा, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक  कुमार प्रतीक सहित अन्य अधिकारियों व लोगो ने पुष्प गुप्छ देकर स्वागत किया।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles