
नई दिल्ली
जिला न्यायपालिका कानून का अहम घटक, इसे ‘अधीनस्थ’ कहना बंद करना चाहिए: सीजेआई चंद्रचूड़प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को जिला न्यायपालिका को ‘‘न्यायपालिका की रीढ़’’ करार देते हुए शनिवार को कहा कि यह (जिला न्यायपालिका) कानून का अहम घटक है तथा इसे ‘अधीनस्थ’ (अदालत) कहना बंद किया जाना चाहिए।न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने पिछले कुछ वर्षों में जिला न्यायपालिका में शामिल होने वाली महिलाओं की बढ़ती संख्या का जिक्र करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि पेशेवर होने के बावजूद न्यायाधीश ‘‘वास्तविकता” से प्रभावित होते हैं और इसके परिणामस्वरूप उनका मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत कुछ दिन पूर्व राजस्थान उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह को याद करते हुए की और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 75वें वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में आज आयोजित जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट कियासुप्रीम कोर्ट के 75 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में जिला न्यायपालिका का राष्ट्रीय सम्मेलन केवल एक संस्था की यात्रा नहीं है। ये यात्रा है- भारत के संविधान और संवैधानिक मूल्यों की! ये यात्रा है-एक लोकतन्त्र के रूप में भारत के और परिपक्व होने की! औरहमारे लोकतन्त्र में न्यायपालिका संविधान की संरक्षक मानी गई है। ये अपने आप में एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। हम संतोष के साथ कह सकते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने, हमारी न्यायपालिका ने इस ज़िम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने का प्रयास किया है। आज़ादी के बाद न्यायपालिका ने न्याय की भावना की रक्षा की, आपातकाल जैसा काला दौर भी आया। तब न्यायपालिका ने संविधान की रक्षा में अहम भूमिका निभाई। मौलिक अधिकारों पर हुए प्रहार, तो सुप्रीम कोर्ट ने उनकी रक्षा भी की थी। और यही नहीं, जब-जब देश की सुरक्षा का प्रश्न आया, तब न्यायपालिका ने राष्ट्रहित सर्वोपरि रखकर भारत की एकता की भी रक्षा की है.
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 8-10 सितंबर तक अमेरिका का दौरा करेंगे, जिसके दौरान वे वाशिंगटन डीसी और डलास में कई बातचीत करेंगे, जिसमें टेक्सास विश्वविद्यालय भी शामिल है।भारतीय प्रवासी कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रौदा ने जून में लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद गांधी की पहली अमेरिका यात्रा के बारे में जानकारी साझा की।उन्होंने कहा, “अब, वह (गांधी) बहुत ही संक्षिप्त यात्रा के लिए अमेरिका आ रहे हैं। वह 8 सितंबर को डलास और 9 और 10 सितंबर को वाशिंगटन डीसी में रहेंगे। डलास में, हम टेक्सास विश्वविद्यालय, छात्रों, शैक्षणिक संस्थानों और समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करेंगे। हमारे पास एक बहुत बड़ी सामुदायिक सभा होगी। हम कुछ टेक्नोक्रेट से मिलेंगे और फिर हम डलास क्षेत्र के नेताओं के साथ रात्रिभोज करेंगे।” अगले दिन, गांधी वाशिंगटन डीसी जाएंगे, जहां थिंक-टैंक, राष्ट्रीय प्रेस क्लब और अन्य सहित विभिन्न लोगों के साथ इसी तरह की बातचीत करने की योजना है, जून में 54 वर्ष के हुए गांधी पांच बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो पहले उनकी मां सोनिया गांधी के पास था। उन्होंने लोकसभा चुनाव में दो निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की, लेकिन केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उपचुनाव लड़ेंगी।गांधी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी से जीत के बाद 2004 में पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया।
नयी दिल्ली: 31 अगस्त (भाषा) भरतपुर के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में सुबह की सैर पर निकली नौ वर्षीय श्रेयोवी मेहता ने अपने कैमरे से दो मोरनियों की खूबसूरत तस्वीर ली जिसके लिए उसे इस साल के सर्वश्रेष्ठ ‘वाइल्डलाइफ’ फोटोग्राफर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम (एनएचएम) द्वारा प्रतिष्ठित पुरस्कार के 60वें संस्करण में मेहता को ’10 वर्ष और उससे कम’ श्रेणी में उपविजेता घोषित किया गया है।
शहडोल :-कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आदेश जारी कर जिले के जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सुरक्षित वातावरण निर्मित करने हेतु जिला स्तरीय स्वास्थ्य संस्थान सुरक्षा समिति और हिंसा रोकथाम समिति गठन किया है। जारी आदेश के अनुसार जिला स्तरीय स्वास्थ्य संस्थान सुरक्षा और हिंसा की रोकथाम समिति में अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ केदार सिंह होंगे तथा सदस्य पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अक्षत बुदेला, कार्यपालन अभियंता पी.डब्ल्यू. डी. केपी. कुजूर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रोजश मिश्रा, वरिष्ठ महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ शिल्पी सराफ, वरिष्ठ मैट्रन श्रीमती नन्दनी, तथा सदस्य व सचिव सिविल सर्जन एवं सह अस्पताल अधीक्षक डॉ जीएस परिहार होंगें।

