बुलडोजर से ध्वस्त;किसी का मकान कैसे गिराया जा सकता है..?उच्चतम न्यायालय//जसदीप सिंह गिल डेरा राधास्वामी सत्संग ब्यास का आध्यात्मिक प्रमुख

Share

नयी दिल्ली: दो सितंबर (भाषा) आपराधिक मामलों में शामिल व्यक्तियों के मकानों को राज्य प्रशासनों द्वारा बुलडोजर से ध्वस्त किये जाने के बीच, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को सवाल किया कि किसी का मकान सिर्फ इसलिए कैसे गिराया जा सकता है कि वह एक आरोपी है?शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इस मुद्दे पर दिशानिर्देश तैयार करेगी जो पूरे देश में लागू होंगे।दरअसल, जमीयत उलेमा ए हिन्द ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सरकारों की तरफ से आरोपियों के घरों पर मनमाने ढंग से बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका में बीजेपी शासित प्रदेश उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में हाल ही में हुए बुलडोजर एक्शन का जिक्र करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है।

इंफाल: 2 सिंतबर  मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में एक गांव में खाली पड़े पांच घरों में संदिग्ध उग्रवादियों ने आग लगा दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उनका पीछा किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।मणिपुर के भाजपा विधायक राजकुमार इमो सिंह ने सोमवार को केंद्र से अनुरोध किया कि यदि केंद्रीय बलों की मौजूदगी से हिंसा नहीं रुकती तो राज्य से उनको वापस बुला लिया जाए।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में सिंह ने कहा कि यदि केंद्रीय बल ऐसा करने में विफल रहते हैं तो जातीय संघर्ष प्रभावित राज्य में शांति बहाल करने के प्रयास के लिए राज्य सुरक्षा कर्मियों को कार्यभार संभालने की अनुमति दी जानी चाहिए।

हापुड़: दो सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में निजी बैंक के कर्जे की वसूली से परेशान होकर एक दंपती और उनकी 18 वर्षीय बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।ग्रामीणों का आरोप है कि कर्ज चुकाने के लिए बैंक के एजेंट लगातार परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे।

अमृतसर: दो सितंबर (भाषा) कौन हैं जसदीप सिंह गिल जिन्हें राधा स्वामी सत्संग ब्यास का नया प्रमुख बनाया गया?जसदीप सिंह गिल को सोमवार को तत्काल प्रभाव से डेरा राधास्वामी सत्संग ब्यास (आरएसएसबी) का आध्यात्मिक प्रमुख नामित किया गया। डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने इस आशय की घोषणा की।देश-विदेश में बड़ी संख्या में डेरा राधास्वामी के अनुयायी हैं। समय-समय पर देश के शीर्ष राजनेता भी डेरा ब्यास जाते रहते हैंप्रभावशाली शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि वाले जसदीप सिंह गिल (45) को राधा स्वामी सत्संग ब्यास (RSSB) के वर्तमान प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों के उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से डेरा ब्यास का नया संरक्षक और ‘संत सतगुरु’ नियुक्त किया गया है। अमृतसर में ब्यास नदी के पास मुख्यालय वाले एक प्रमुख आध्यात्मिक संगठन RSSB ने सोमवार को यह घोषणा की। कैम्ब्रिज से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी रखने वाले और आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र जसदीप सिंह गिल अब राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसाइटी का नेतृत्व करेंगे।

 

  भोपाल :  अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श नागर सिंह चौहान ने मंत्रालय में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि अनुसूचित जाति के पुराने छात्रावासों को डिस्मेंटल कर नये भवन बनाये जाने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये, जिससे कोई छात्रावास में घटना निर्मित न हो। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छात्रावासों में सुविधाएं बढ़ाई जाएं, जिससे पालकों को अपने बच्चों को छात्रावासों में भेजने में विश्वास जागृत हो। छात्रावास सुविधा सम्पन्न होंगे, उससे बच्चों को पढ़ाई में मन लगेगा।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles