शिक्षित करें, वे हमेशा महिलाओं की गरिमा बनाए रखें//रीवा मनकामेश्वर शिवमंदिर जीर्णोद्धार- भूमिपूजन//

Share

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के प्रति सम्मान केवल बातों तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे अमल में भी लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और माता-पिता की यह जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को इस तरह से शिक्षित करें कि वे हमेशा महिलाओं की गरिमा बनाए रखें।

रीवा के मनकामेश्वर शिवमंदिर जीर्णोद्धार कार्य भूमिपूजन

भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 6,उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के मनकामेश्वर शिव-मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मनकामेश्वर शिव मंदिर के विस्तार से इसे नया स्वरूप मिलेगा। यहाँ भव्य मंदिर बनाया जाएगा। शिव मंदिर के विस्तार से भक्तों को दर्शन में सहूलियत होगी। भक्तों को ध्यान में रखकर विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। निर्माण एजेंसी निर्धारित ड्राइंग डिजाइन के अनुसार मंदिर के विस्तार का कार्य तेजी से कराए। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार और विस्तार का कार्य शुरू किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नयी दिल्ली: छह सितंबर (भाषा) हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया। पार्टी ने कहा कि दोनों पहलवान कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला केंद्रीय चुनाव समिति करेगी।यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, पार्टी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सूरजभान, प्रवक्ता पवन खेड़ा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों पहलवान कांग्रेस में शामिल हो गए।

इंफाल: बिष्णुपुर जिले के मोइरंग के एक रिहायशी इलाके में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किए गए बम हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के आवास परिसर पर गिरा रॉकेट एक नया रॉकेट लग रहा था। शुक्रवार को जिले में दागा गया यह दूसरा रॉकेट है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles