
शहडोल 8 सितंबर 2024- मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए बाणसागर डूब क्षेत्र के सरसी आइलैंड को पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बाणसागर स्थित सरसी आइलैंड में आने से मालदीव, लक्षद्वीप आइलैंड और खंडवा के हनुमंतिया जैसा पर्यटन स्थल सा महसूस होता है। पर्यटकों के लिए जिम, 5स्टार होटलों जैसी सुविधाए, आने जाने के लिए स्पीड मोटर बोट और वेडिंग डेस्टिनेशन हेतु आकर्षक स्थल जैसे अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उक्त बात आज उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सरसी आइलैंड के सभागार में पर्यटन विकास निगम की बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र के अमरकंटक, बाधवगढ़, मैहर, मुकुंदपुर टाइगर सफारी जैसे अन्य पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटक भी सरसी आइलैंड में आए और सरसी आइलैंड की प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाएं।बैठक में मुख्य अभियंता पर्यटन विकास निगम दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सरसी आईलैंड लगभग 15 एकड़ की क्षेत्रफल में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर पर्यटकों को पहुंचने के लिए मारकंडेय एवं इटमा में घाट बनाए गए हैं । घाट में वोट, पार्किंग एवं टॉयलेट सहित अन्य प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध की गई है।
नयी दिल्ली: आठ सितंबर (भाषा) कोविड-19 महामारी ने पढ़ाई को विद्यालयों से शैक्षिक प्रौद्योगिकियों की ओर ऐसी गति और पैमाने पर धकेल दिया, जिसकी कोई ऐतिहासिक मिसाल नहीं है। इसकी वजह से कई अनपेक्षित और अवांछनीय परिणाम सामने आए हैं। यूनेस्को की शिक्षा टीम ने यह बात अपनी रिपोर्ट में कही है।
चंडीगढ़: पहलवान और कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि उन्हें लोगों के आशीर्वाद से हर लड़ाई जीतने की उम्मीद है।फोगट (30) को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।हरियाणा में मतदान 5 अक्टूबर को होगा जबकि 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

