
नयी दिल्ली: 21 सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर के लोगों से हथियार छोड़कर बातचीत के लिए आगे आने का शनिवार को अनुरोध किया ताकि राज्य में शांति का स्थायी समाधान निकाला जा सके।
नयी दिल्ली: 21 सितंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी को उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शनिवार को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई।
नयी दिल्ली: 21 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने सूचना प्रौद्योगिकी के संशोधित नियम रद्द करने के बंबई उच्च न्यायालय के निर्णय का शनिवार को स्वागत किया।इन संशोधित नियमों का उद्देश्य तथ्यान्वेषी इकाई (एफसीयू) के माध्यम से सोशल मीडिया मंचों पर सरकार के खिलाफ प्रसारित “फर्जी और झूठी” पोस्ट की पहचान करना था।
नयी दिल्ली: 21 सितंबर (भाषा) एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। सिंह एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी का स्थान लेंगे। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में वायुसेना उप प्रमुख के पद पर कार्यरत सिंह 30 सितंबर को वायुसेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

