
नयी दिल्ली: 17 अक्टूबर (भाषा) जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख के लिए जारी विरोध प्रदर्शन के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने को लेकर बृहस्पतिवार को चिंता जताई और पुलिस से इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया।उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ऑनलाइन कई ऐसे पोस्ट साझा किए जा रहे हैं जो लद्दाख बचाओ आंदोलन को ‘बाधित’ करने के उद्देश्य से गलत सूचना फैला रहे हैं।
नयी दिल्ली: 17 अक्टूबर (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने समग्र जीवनशैली के लिए आयुर्वेद को आवश्यक करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आयुर्वेद से उनका जुड़ाव उस समय शुरू हुआ जब वैश्विक महामारी के दौरान उन्हें कोविड हुआ और ठीक होने के लिए उन्होंने पूरी तरह से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और समग्र दृष्टिकोण पर भरोसा किया।चंद्रचूड़ ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) द्वारा आयोजित समग्र आयुर्वेद के लिए अनुसंधान और वैश्विक अवसरों में प्रगति पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी और तीसरी लहर के दौरान जब उन्हें कोविड हुआ तब उन्होंने एलोपैथिक दवाओं का सेवन बिल्कुल नहीं किया।
रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 84.06 प्रति डॉलर पर-मुंबई: 17 अक्टूबर (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में चार पैसे की गिरावट के साथ 84.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की निकासी, घरेलू शेयर बाजार के नकारात्मक रुख तथा डॉलर की मजबूती से रुपये में गिरावट आई।विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजार और मजबूत डॉलर के कारण रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भू-राजनीतिक दबाव ने रुपये के नुकसान को कुछ कम किया।
अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री पिछले 10 वर्षों में, भारत के ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ-स्थानों से लेकर दुनिया के अलग-अलग देशों तक नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के दर्शन, मंगोलिया में उनकी प्रतिमा के अनावरण से लेकर श्रीलंका में वैशाख समारोह तक… अभिधम्म दिवस के इस अवसर पर भी आप सभी को, और भगवान बुद्ध के सभी अनुयायियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएँ देता हूँ। आज शरद पूर्णिमा का पवित्र पर्व भी है। आज ही, भारतीय चेतना के महान ऋषि वाल्मीकि जी की जन्म जयंती भी है। समस्त देशवासियों को शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती की भी बधाई द
भोपाल : गुरूवार, अक्टूबर 17, 2024,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खनन कॉन्क्लेव के परिणाम ऐतिहासिक होंगे। कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर होने वाली चर्चा के परिणाम भावी रणनीति के निर्माण की नींव रखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हो रही दो दिवसीय खनन कॉन्क्लेव के समापन सत्र में शामिल होंगे।राजधानी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय खनिज कॉन्क्लेव में होने वाले मंथन से निकलने वाला अमृत मध्यप्रदेश के साथ ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। कॉन्क्लेव के विषयों में खनिज अन्वेषण, खनिज प्रसंस्करण, नवीन तकनीकों के उपयोग और पर्यावरण सुरक्षा शामिल है। इसमें आर्टिफिशियल इन्टेलीजेंसी और मशीन लर्निंग आधारित डिजिटलाइजेशन जैसे विषय भी चर्चा में शामिल है। खनिज क्षेत्र में जरूरी नीतिगत सुधारों को लागू करने के लिये भी कॉन्क्लेव जैसी संगोष्ठियों का होना आवश्यक है।

