
मुंबई/ नयी दिल्ली: 20 अक्टूबर (भाषा) भारतीय विमानन कंपनियों के 20 से अधिक विमानों को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि इन विमानन कपंनियों में इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया और अकासा एयर शामिल हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित विभिन्न उड़ानों में बम होने की धमकी मिली।
रीवा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 20 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे वायुयान से भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे एयरपोर्ट रीवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे से एयरपोर्ट परिसर में आयोजित बैठक में रीवा संभाग के उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। बैठक में 23 अक्टूबर को रीवा में आयोजित हो रहे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण समारोह के मुख्य मंच में पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनारस से वर्चुअल माध्यम से रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री लोकार्पण समारोह में शामिल होने के बाद शाम 5.15 बजे रीवा एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
‘तीव्र कंपन, रसायन जैसी गंध’: विस्फोट के बाद दिल्ली के पश्चिम विहार के स्थानीय लोग दहशत में
नयी दिल्ली: 20 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के रोहिणी इलाके के निवासी रविवार सुबह एक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर नींद से जागे। धमाके की तीव्रता ऐसी थी कि दूर-दूर के घरों में भी इसका कंपन महसूस किया गया। स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी।स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर “रसायन जैसी” गंध थी और हर जगह घने सफेद धुएं का गुब्बार था। निवासियों ने कहा कि इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास विस्फोट होने के बाद आसपास दहशत फैल गई।इलाके की निवासी किरण सचदेवा ने कहा, ‘‘यह (धमाका) पटाखे की तरह नहीं था, आवाज बहुत तेज थी और उसके बाद 15-20 मिनट तक हर जगह सिर्फ धुआं ही धुआं था।’’साठ-वर्षीया किरण ने कहा कि यद्यपि उनका घर घटनास्थल से 200-250 मीटर दूर था, लेकिन धमाके का अहसास “भूकंप जैसा” महसूस हुआ।अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट से स्थानीय व्यवसाय प्रभावित हुए। उनके अनुसार, अग्निशमन विभाग, पुलिस, बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) की एक-एक टीम विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी।अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्कूल की दीवारें और कुछ दुकानें तथा पास में ही खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।आमतौर पर चहल-पहल वाली सड़कें खामोश थीं, सभी दुकानें और खोखे बंद थे।
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना को नवीन तकनीक के नवीनतम हथियार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विदेशी हथियारों पर भारतीय सेना की निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी लड़ाकू विमान और हथियार निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 23 अक्टूबर को रीवा में होने वाली प्रदेश की 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव राज्य के साथ विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मंच से उद्योग, व्यापार, पर्यटन, और कृषि क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे राज्य एवं विशेष रूप से विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक उन्नति और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो राज्य के समग्र आर्थिक विकास को सशक्त और सुदृढ़ करेगा।
जीवन के अहम दौर से गुजर रहा हूं-सलमान खान
नयी दिल्ली: 20 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और अपने करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा कि उन्हें ‘‘बिग बॉस 18’’ के प्रतियोगियों के बीच झगड़े को ऐसे समय में संभालना पड़ रहा है जब वह अपने जीवन के एक अहम दौर से गुजर रहे हैं।महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी शानदार इफ्तार पार्टियों का आयोजन करने और बॉलीवुड में अपने संपर्क के लिए जाने जाते थे। सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के मुंबई में स्थित कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।लॉरेंस बिश्नोई गैंग और सलमान खान की दुश्मनी सालों से चली आ रही है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब सलमान खान अपनी सेफ्टी को लेकर ज्यादा अलर्ट हो गए हैं. सलमान खान ने दुबई से एक खास बुलेटप्रूफ कार मंगवाई है.

