
शहडोल : जनवरी 16
मुख्यमंत्री डॉ- मोहन यादव ने शहडोल के इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित सातवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में 572 करोड़ रूपये के लागत की 30 औद्योगिक ईकाईयो का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि आबंटन के स्वीकृत प्रस्ताव प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल में बी-टेक की नई ब्रंाच खोलने और अनूपपुर में बायपास निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश मे अब तक आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से 4 लाख करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव मिले है। इनसे 3 लाख लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।शहडोल मंे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 32 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। यह बहुत ही सफल रही है अब इस पूरे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शहडोल क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना की अपार संभावनाएं है, यह उत्तर प्रदेश, और छत्तीसगढ से समीप है। शहडोल, खनिज संसाधनों से समृद्ध है, जिसमें कोयला, बॉक्साइट, फायर क्ले और ग्रेनाइट प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। यहाँ की वन संपदा और जैव विविधता इसे वन आधारित उद्योगों और औषधीय उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनाती है। पर्यटन की दृष्टि से अमरकंटक नर्मदा और सोन नदियों का उद्गम स्थल है। धार्मिक और प्राकृतिक आकर्षण का केंद्र है। उमरिया जिले में बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान, सरसी आइलैंड पर्यटकों को आकर्षित करता है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्थानीय एमएसएमई को बड़े उद्योगों के साथ साझेदारी करने के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी वृद्धि को बल मिलेगा एवं कुटीर, ग्रामोद्योग को भी इकोसिस्टम में जुड़ने का अवसर मिलेगा। कान्वलेक्व में 5000 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। 50 से अधिक विशिष्ठ अतिथि तथा 3000 से अधिक एमएसएमई प्रतिभागियों ने भागीदारी की। जिनमें से अधिकांश ऊर्जा, खनिज, कृषि, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं पर्यटन क्षेत्र के उद्योगपति हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 15 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठक की गई। साथ ही मध्यप्रदेश में निवेश के लिए रुचि रखते हैं। डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शहडोल में आयोजित आरआईसी में विभिन्न उद्योगपतियों और उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से एक-एक कर चर्चा की।1-खनन के क्षेत्र में कार्य कर रही शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स के सीएमडी कमल किशोर शारदा ने ग्रीनफील्ड परियोजना के तहत एकीकृत स्टील प्लांट स्थापित करने की जानकारी दी।इसके लिए लगभग 500 एकड़ भूमि अलॉटमेंट किए जाने की बात रखी।
2- टॉरेंट पॉवर के वाईस प्रेसिडेंट नवीन सिंह ने 18 हज़ार करोड़ रुपये के निवेश से 800 मेगावाट के ताप विद्युत परियोजनाएँ स्थापित करने की इच्छा ज़ाहिर की। उन्होंने बताया कि इससे लगभग 7 हज़ार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार मिलेगा।
3-इसी प्रकार रिलायंस ग्रुप बिज़नेस हेड (कोल बेस्ड मीथेन) रवि कुमार प्रेक्की ने बातचीत के क्रम में मीथेन गैस निष्कर्षण के लिए अपनी आगामी कार्य योजना के बारे में बताया।
– गंगा खनिज डायरेक्टर अशोक कुमार चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उनकी ऊर्जा,खनन के क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजनाओं एवं प्रदेश में भविष्य की निवेश गतिविधियों के संबंध में बताया।
5- बजरंग पॉवर एवं इस्पात के एमडी नरेंद्र गोयल ने खनन क्षेत्र में निवेश करने की रुचि अभिव्यक्त की। इसमें स्टील काम्प्लेक्स स्थापित कर इसके माध्यम से 15 सौ से अधिक रोज़गार सृजन होने की जानकारी दी।समारोह में उद्योगपति नरेन्द्र गोयल ने कहा कि हम शहडोल क्षेत्र में 3 हजार करोड़ का निवेश करके सरिया बनाएंगे। हमनें यहां कोल ब्लाक लिया है जिसमें शीघ्र उत्खनन होगा।
6-डीडीटीसी एक्ज़िम के सीएमडी उमाशंकर अग्रवाल से भी बातचीत की। श्री अग्रवाल ने टेक्सटाइल इंडस्ट्री में एकीकृत टेक्सटाइल मिल स्थापित किए जाने पर योजना से अवगत कराया इस परियोजना से लगभग 5 हज़ार से अधिक व्यक्तियों को रोज़गार प्राप्त होगा। उक्त परियोजना के क्रियान्वयन में शासन से प्राप्त होने वाली समस्त अनुमति के सरलीकरण पर चर्चा की।
7- ओरिएंट पेपर मिल के सीईओ अनंत अग्रवाल ने प्रदेश में प्रस्तावित परियोजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ यादव से बातचीत कर पेपर निर्माण इकाई के विस्तारीकरण और उसके आधुनिकीकरण के बारे में अवगत कराया।
8- खनन सेक्टर के महावीर कोल रिसोर्सेस के डायरेक्टर अनुराग जैन, 9-आर के ग्रुप के सीईओ राजेंद्र कुमार शुक्ला एवं10- जेएमएस माइनिंग के डायरेक्टर कल्याण कुमार हज़रा ने मुख्यमंत्री डॉ यादव से ज़ाहिर की।
11-खेल जगत में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली क्रिकेटर सुश्री पूजा वस्त्रकार ने प्रदेश में खेल कूद को बढ़ावा देने और खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।
12- खाद्य प्रसंस्करण सेक्टर की ग्रेनोक्सी के फाउंडर शुभम् तिवारी ने वर्तमान में संचालित मिलेट प्रसंस्करण इकाइ के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कंपनी को मोटे अनाज का निर्यात करने विदेशों से ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं।
13-ग्रीनवुड सोलर सोल्यूशन के सीईओ अनिकेत लाड ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में असीम संभावनाओं को देखते हुए सोलर पैनल निर्माण प्लांट स्थापित किए जाने की कार्ययोजना रखी।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।


