कुंभ-प्रयागराज: कम से कम 15 तीर्थयात्रियों की मौत:ममता/ डॉलर, बढ़कर 86.56 रुपया पर

Share

भोपाल: 29 जनवरी (भाषा)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाकुंभ की दुखद घटना पर बुधवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि वह इस भगदड़ के बाद स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि घटना के बाद कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावटें आई थीं लेकिन अब कई घंटों से सुचारू रुप से श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं।महाकुंभ के लिए हजारों श्रद्धालुओं को ले जा रहे कई वाहन बुधवार को प्रयागराज में भारी भीड़ के कारण मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर ही फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मध्य प्रदेश के रीवा जिले में फंसे श्रद्धालुओं के लिए भोजन और आवास का इंतजाम कर दिया गया है।आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को महाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति के लिए प्रशासनिक कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया तथा वीआईपी (अति विशिष्ट व्यक्ति) संस्कृति को समाप्त करने तथा भीड़ प्रबंधन के कड़े इंतजाम करने की मांग की।‘आप’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान धार्मिक आयोजन के दृश्यों को “डरावना” बताया।कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि प्रयागराज में महाकुंभ में सुबह-सुबह भगदड़ जैसी स्थिति में “कम से कम 15 तीर्थयात्रियों” की मौत हो गई, लेकिन उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।बनर्जी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बंगाल में वार्षिक गंगासागर मेले के आयोजन के उनके अनुभव कुंभ जैसे विशाल आयोजनों को संभालने के लिए “अधिकतम योजना और देखभाल” की मांग करते हैं।”महाकुंभ में हुई दुखद भगदड़ के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है, जिसमें कम से कम 15 निर्दोष लोगों की जान चली गई। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त तीर्थयात्रियों के परिवारों के साथ हैं। हमारे गंगासागर मेले से मैंने यही सीखा है कि लोगों की विशाल भीड़ में तीर्थयात्रियों के जीवन से संबंधित मामलों में अधिकतम योजना और देखभाल होनी चाहिए। दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना,”महाकुंभ प्रयागराज में भगदड़ की घटना के बाद विपक्षी पार्टियों के ने

महाकुंभ भगदड़: अखिलेश यादव ने कहा- घटना से सबक ले सरकार, खरगे बोले- प्रचार में लगे रहे, VIP मूवमेंट पर रोक नहीं लगाई

ताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आधी अधूरी व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, प्रबंधन से ज़्यादा खुद के प्रचार में लगे रहे. वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को घटना से सबक लेना चाहिए. हेलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सतयुग से चली आ रही शाही स्नान की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच मौनी अमावस्या के शाही स्नानको संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए.

मुंबई: 29 जनवरी (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बुधवार को शुरुआती नुकसान से उबरकर एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 86.56 प्रति डॉलर के भाव (अस्थायी) पर बंद हुआ।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू बाजारों से रुपये को समर्थन मिला, जबकि मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार ने इसकी बढ़त को सीमित कर दिया।

शहडोल : बुधवार, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में आज  कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला टास्क फोर्स समिति चाइल्ड लेबर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रम कार्यालय की लेबर इंस्पेक्टर श्रीमती चरणा गुप्ता ने बताया गया कि बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) 1986 संशोधित अधिनियम-2016 के अंतर्गत 14 वर्ष से कम उम्र के बालकों / बालिकाओं को सभी तरह के कार्यों में नियोजित (काम करवाना) पूर्णतः प्रतिबंधित है। इस कानून के तहत 14 से 18 वर्ष तक के बच्चे जिन्हें किशोर कहा जाता है उनको खतरनाक व्यवसाय एवं उद्योगों में नियोजित करना पूर्णतः निषेध है। 14 से 18 वर्ष के किशोरों को अपने परिवार में गैर खतरनाक व्यवसाय में मदद के लिए रखा जा सकता है। यह काम भी बच्चा स्कूल से आने के बाद या छुट्टियों में ही कर सकता है, साथ ही किशोरों को शाम 7 बजे से सुबह 8 बजे तक नियोजित करना प्रतिबंधित है, किशोरों के गैर खतरनाक व्यवसाय में नियोजन की जानकारी क्षेत्रीय श्रम निरीक्षक को अनिवार्यतः प्रेषित की जावे एवं अधिनियम के विनियमन का पालन किया जाना सुनिश्चित करें, खतरनाक व्यवसाय जैसे ऑटोमोबाइल वर्कशॉप/गेराज, सरकस, साबुन बनाना, अगरबत्ती बनाना, कचड़ा उठाना होटल एवं ढाबा में काम करना तथा घरेलू श्रम सहित अन्य 86 व्यवसाय एवं प्रतिक्रियाओं में किशोर श्रमिक कार्य नहीं कर सकता है, बाल श्रम निर्योजित होने की सूचना म.प्र. शासन श्रम विभाग को पेंसिल पोर्टल (www.pencil.gov.in), पुलिस 100, चाईल्ड लाईन 1098 पर शिकायत करने की सुविधा उपलब्ध है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles