
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़ में 30 लोगों की मौत, 60 घायल महाकुंभ नगर: 29 जनवरी (भाषा) मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ के संगम क्षेत्र में बुधवार तड़के पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने से मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 अन्य घायल हो गए।
भोपाल : गुरूवार, जनवरी 30, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रयागराज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रीवा मार्ग से प्रयागराज जा रहे सभी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी सेवा में पूरी तत्परता से कार्यरत है और हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान यात्रा के दौरान लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं। प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संदर्भ में उनसे विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने हमारे देश के लिए शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी सेवा और बलिदान को याद किया।प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;“पूज्य बापू को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। मैं हमारे देश के लिए शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी सेवा और बलिदान को याद करता हूं।”
प्रधानमंत्री मोदी के परिष्कृत स्वरूप हैं केजरीवाल, बस ज्यादा चालाक हैं: राहुल/नयी दिल्ली: 30 जनवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने तथा दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया केजरीवाल प्रधानमंत्री का परिष्कृत स्वरूप और ज्यादा ‘चालाक’ हैं।उन्होंने पहले ‘दलित इन्फ्लुएंसर्स’ के कार्यक्रम और बाद में बादली की एक चुनावी सभा में केजरीवाल को निशाने पर लिया।
अर्थव्यवस्था सुस्ती में है, सरकार कुछ नहीं कर रही : चिदंबरम
नयी दिल्ली: 30 जनवरी (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था सुस्ती में है, लेकिन सरकार स्थिति को संभालने के लिए कुछ नहीं कर रही है।चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि वर्तमान समय में रोजगार सृजन नहीं हो रहा है, बेरोजारी उच्चतम स्तर पर है, मंहगाई बढ़ रही है तथा व्यापक स्तर पर आर्थिक असमानता है।

