संसद सत्र पूर्व शुरुआत ‘चिंगारी’ भड़काने का प्रयास नहीं हुआ :मोदी उवाच/एक साथ चुनाव, वक्फ अधिनियम में संशोधन महत्वपूर्ण विषय : राष्ट्रपति मुर्मू

Share

नयी दिल्ली:  नयी दिल्ली: 31 जनवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि एक साथ चुनाव और वक्फ अधिनियम में संशोधन जैसे कई महत्वपूर्ण विषय हैं जिन पर नरेन्द्र मोदी सरकार ने तेज गति से कदम आगे बढ़ाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा और विभिन्न राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मुर्मू बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही थीं वैश्विक अस्थिरता के माहौल में भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता के स्तंभ के रूप में उभर रहा है और दुनिया के लिए एक मिसाल कायम कर रहा है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा। संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि दुनिया ने भारत की “ताकत, नीति और इरादे” पर अपना “भरोसा” जताया है। इस संदर्भ में उन्होंने खास तौर पर क्वाड, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन और जी20 जैसे प्रमुख समूहों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आज भारत सबसे बड़े वैश्विक मंचों पर भी अपने हितों को मजबूती से पेश करता है। जी20 शिखर सम्मेलन और दिल्ली घोषणा की सफल मेजबानी इसके प्रमुख उदाहरण हैं।” उन्होंने कहा, “तीसरे ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन, भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में हमने ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाई है।” कैरिबियन समुदाय (कैरिकॉम) कैरिबियन क्षेत्र के 15 सदस्य देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है जिसका प्राथमिक उद्देश्य सदस्यों के बीच आर्थिक एकीकरण और सहयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, “हमने भविष्य के शिखर सम्मेलन में भारत के ‘भविष्य के लिए दृष्टिकोण’ को भी प्रस्तुत किया है।”

नयी दिल्ली:

संसद के बजट सत्र के पहले दिन मीडिया को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मैं 2014 से देख रहा हूं कि हर सत्र से पहले शरारत करने के लिए लोग तैयार बैठते थे और यहां उन्हें हवा देने वालों की कोई कमी नहीं है। 10 साल बाद यह पहला सत्र मैं देख रहा हूं, जिसमें किसी भी विदेशी कोने से कोई चिंगारी नहीं भड़काई गई।’’उन्होंने कहा, ‘‘मेरे तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है। मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 में जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे, तब तक विकसित भारत का जो संकल्प देश ने लिया है, यह बजट सत्र और यह बजट उसमें एक नया विश्वास पैदा करेगा और नई ऊर्जा का संचार करेगा।कहा, ‘‘मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती हैं। समृद्धि और कल्याण भी देती हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब एवं मध्यम वर्गीय समुदाय पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे।’’केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी।बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा।

  नयी दिल्ली: 31 जनवरी (भाषा)    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी द्वारा की गई एक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हमले पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी मां राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करती हैं तथा उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।कांग्रेस महासचिव एवं केरल की वायनाड सीट से सांसद प्रियंका ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर माफी की मांग करने वाली भाजपा को पहले ‘देश को डुबोने’ के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई एक टिप्पणी के लिए शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना की और कहा कि यह देश के जनजातीय समुदाय का अपमान है।मोदी ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सत्रों को संबोधित करते हुए ‘बेहतरीन’ भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का ‘शाही परिवार’ उनके अपमान पर उतर आया है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles