रेखा दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री, कार्यभार संभाला/ 7 में 5 मंत्रियों (71 प्रतिशत) खिलाफ आपराधिक मामले

Share

नयी दिल्ली: 20 फरवरी (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष एवं पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और कहा कि अपनी मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ वह संकल्पित भाव से ‘विकसित दिल्ली’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगी।वह तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की पूर्व मेयर हैं। वह 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव के लिए चुनी गई थीं। उन्हें 2022 में भाजपा ने आप की शैली ओबेरॉय के खिलाफ एमसीडी मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में भी खड़ा किया था।रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और इससे पहले वह भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली की महासचिव रह चुकी हैं ।रेखा गुप्ता ने 2025 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आप की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया ।रेखा गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी सदस्य थीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए बृहस्पतिवार को हजारों भाजपा समर्थकों के एकत्र होने से विशाल रामलीला मैदान भगवा रंग में रंग गया।समारोह स्थल को गेंदे के फूलों और पान के पत्तों से सजाया गया था, जबकि उत्साही समर्थक ‘जय सिया राम’ के नारे लगा रहे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडे लहरा रहे थे और खुशी से लोग नारे लगा रहे थे।दिल्ली की नई सरकार में पूर्वांचल के चेहरे के तौर पर देखे जा रहे पहली बार के विधायक पंकज कुमार सिंह पेशे से दंत चिकित्सक (सर्जन) हैं।

दिल्ली के नवनियुक्त 71 प्रतिशत मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज: एडीआर की रिपोर्ट

नयी दिल्ली: 20 फरवरी (भाषा) चुनाव अधिकार निकाय ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’(एडीआर) के अनुसार, दिल्ली में शपथ लेने वाले सात मंत्रियों में से मुख्यमंत्री सहित पांच ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि दो अरबपति हैं। एडीआर की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।यह निष्कर्ष 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों द्वारा प्रस्तुत स्व-शपथ हलफनामों पर आधारित है। एडीआर के विश्लेषण के अनुसार, सात में से पांच मंत्रियों (71 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि दो मंत्री (29 प्रतिशत) अरबपति हैं।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles