व्यक्ति की उसके दो बेटों और पड़ोसी ने हत्या की/सिकल सेल उपचार में पतंजलि ट्रस्ट से सहयोग की अपेक्षा-राज्यपाल

Share

नयी दिल्ली: 31 मार्च (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक विवाद के कारण 60 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके दो बेटों और एक पड़ोसी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।घटना रविवार अपराह्न करीब 1:35 बजे मौजपुर इलाके के विजय मोहल्ला में हुई।

भोपाल : सोमवार, मार्च 31,  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने आयुर्वेद में सिकल सेल उपचार अनुसंधान प्रयासों में पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से सहयोग की अपेक्षा की है।राज्यपाल श्री पटेल द्वारा पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के संस्थापक सचिव बालकृष्ण से महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन के दीक्षांत समारोह में चर्चा के दौरान इस विषय पर विचार विमर्श किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने आचार्य बालकृष्ण को राष्ट्रीय  सिकल सेल मिशन के तहत किए जा रहे उपचार और पुनर्वास  प्रयासों के बारे में भी बताया। 

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी को बधाई दी,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी मुस्लिम भाईयों को ईद-उल-फितर की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

उमरिया उपस्थित जनों ने नाट्य मंचन का लुफ्त उठाया तथा तालियो की गड़गड़ाहट से कलाकारों का किया सम्मान उमरिया .भारत का नववर्ष विक्रम संवत 2082 की शुरूआत चैत्र प्रतिपदा से हुई । इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार की पहल पर विक्रमोत्सव के उपलक्ष्य में सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित नाट्य का मंचन लोकरंग समिति सतना व्दारा सामुदायिक भवन उमरिया में किया गया। जिसका संचालन सविता दाहिया एवं नरेन्द्र सिंह व्दारा किया गया। यह आयोजन संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश , मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दल के कलाकारों ने ब्रम्हध्वज सूर्य उपासना के साथ किया गया ।  उनके काल में विक्रम संवत की शुरूआत कालगणना का शुभारंभ , राज्य विस्तार तथा सिंहासन बत्तीसी, बेताल पच्चीसी जैसी रचनाओं में प्रचलित कहानियों का मंचन किया गया । 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles