
लाफिंग गैस के निरंतर उपयोग से मस्तिष्क क्षति और मौत हो सकती है, लेकिन ये खुलेआम बिक रही है
ऑक्सफोर्ड (अमेरिका), 11 मई (द कन्वरसेशन) अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन अमेरिकी नागरिकों को मनोरंजन के लिए नाइट्रस ऑक्साइड उत्पादों के लगातार बढ़ते और संभावित रूप से घातक उपयोग के बारे में चेतावनी दे रहा है, विशेष रूप से युवाओं के बीच।
कांग्रेस ने भारत-पाक संघर्ष के बीच इंदिरा गांधी के नेतृत्व को याद किया
नई दिल्ली: (11 मई
) कांग्रेस ने रविवार को इंदिरा गांधी के नेतृत्व को याद करने का समय बताते हुए 1971 में उनके द्वारा की गई कार्रवाई का हवाला दिया, जिसके कारण बांग्लादेश का गठन हुआ, जब वह बंगाल की खाड़ी में परमाणु ऊर्जा से चलने वाली नौसेना टास्क फोर्स भेजने की अमेरिकी कार्रवाई से अविचलित रहीं।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और सचिन पायलट ने 1971 की घटना का हवाला देते हुए दावा किया कि बांग्लादेश में कुछ भी न करने के लिए कहे जाने के बावजूद उन्होंने राष्ट्रीय हित में कार्रवाई की।अब यह याद करने का भी समय है कि दिसंबर 1971 के दूसरे सप्ताह में क्या हुआ था, जिसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी है। निक्सन-किसिंजर की जोड़ी ने विमानवाहक पोत यूएसएस एंटरप्राइज के नेतृत्व में अपने सातवें बेड़े के परमाणु ऊर्जा से चलने वाले और परमाणु हथियार से लैस अमेरिकी नौसेना टास्क फोर्स को बंगाल की खाड़ी में भेजा था। इंदिरा गांधी अविचलित रहीं। पाकिस्तान ने 16 दिसंबर, 1971 को आत्मसमर्पण कर दिया,” रमेश ने एक्स पर कहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने पाक की हर कार्रवाई का अधिक सख्ती से जवाब देने का निर्देश दिया : सरकारी सूत्र
नयी दिल्ली: 11 मई (भाषा) भारत और पाकिस्तान में सैन्य टकराव को रोकने को लेकर बनी सहमति के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सशस्त्र बलों को निर्देश दिया है कि पाकिस्तान की हर कार्रवाई का अधिक सख्ती से जवाब दिया जाना चाहिये और अगर वहां से गोली चलेगी, तो यहां से गोला चलेगा। सरकारी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच बनी सहमति का रविवार को स्वागत किया और सरकार से जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त मुआवजा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सशस्त्र बलों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कार्रवाई करने की पूरी छूट दी।
एक या दो महीने में मणिपुर में बन जायेगी लोकप्रिय सरकार: राज्यसभा सदस्य लीशेम्बा सनाजाओबाइंफाल: 11 मई (भाषा) मणिपुर के एकमात्र राज्यसभा सदस्य लीशेम्बा सनाजाओबा ने रविवार को उम्मीद जताई कि अगले एक या दो महीने के भीतर राज्य में एक लोकप्रिय सरकार बन जाएगी ।उन्होंने सभी राजनीतिक नेताओं से चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट होने की अपील की।
ब्रह्मोस भारत की सैन्य शक्ति का संदेश है: मिसाइल सुविधा का उद्घाटन करते हुए राजनाथ सिंह
लखनऊ: (11 मई) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली के सबसे बड़े एकीकरण और परीक्षण सुविधा के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि ब्रह्मोस केवल एक हथियार नहीं है, बल्कि भारत की सैन्य शक्ति का “संदेश” है। सिंह ने कहा कि यह सुविधा भारत को एक आकर्षक रक्षा उत्पाद विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हथियारों और उपकरणों की बिक्री के लिए एक बड़ा बाजार भारत की प्रतीक्षा कर रहा है और सरकार देश के साथ-साथ निर्यात के लिए सैन्य उपकरण बनाने के विचार के साथ आगे बढ़ रही है।

