
कोविड के नए स्वरूप में केवल ‘वायरल बुखार’ के लक्षण; खतरे का संकेत नहीं
नयी दिल्ली: 26 मई (भाषा) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने सोमवार को कहा कि नये स्वरूप से होने वाले कोविड में अभी तक केवल ‘वायरल बुखार’ के लक्षण दिखे हैं और उन्होंने साथ ही लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं।उन्होंने कहा कि सरकार ने अस्पतालों को स्वास्थ्य परामर्श भेजकर किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है, लेकिन यह सिर्फ एहतियाती कदम है, खतरे का संकेत नहीं।
शहडोल : सोमवार, मई 26, 2025,
हिंदू परंपरा अनुसार सुहागिन अपने पति की दीर्घायु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। वट सावित्री व्रत भी सौभाग्य प्राप्ति के लिए एक बड़ा व्रत माना जाता है। ये ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है जो आज सोमवार को सावित्री व्रत रखा गया है।इस त्योहार के साथ सत्यवान-सावित्री की कथा जुड़ी है, जिसमें सावित्री ने अपने संकल्प और श्रद्धा से यमराज से सत्यवान के प्राण वापिस ले लिए थे। मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री के दिन सुहागिन महिलाएं वट यानि बरगद के पेड़ की पूजा – अर्चना करती है। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु, ब्रम्हा जी और शिवजी का वास है।इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करने से पति और परिवार को सौभाग्य का आशिर्वाद मिलने के साथ पति की आकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है। वट सावित्री व्रत के दिन पतिव्रता स्त्री वट पेड़ की परिक्रमा करती है और चारो ओर धागा बांधती है। वट सावित्री अमावस्या तिथि पर महिलाओं ने की परिक्रमा सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व माना गया है। आज सोमवार को वट सावित्री अमावस्या तिथि पर जिला मुख्यालय सहित समूचे जिले में महिलाओं ने आस्था व श्रद्धाभक्ति के साथ निर्जला व्रत धारण कर बरगद पेड़ की पूजा अर्चना की। प्रातःकाल से ही महिलाओं ने पूजा की सामग्री लेकर बरगद वृक्ष के पास जाकर विधिविधान से आराधना करने के साथ वट की परिक्रमा कर चारो ओर रक्षा हेतु धागा बांधा। इसके बाद बरगद वृक्ष के नीचे बैठकर कथा श्रवण किया। पूजा के दौरान फल फूल,मिष्ठान सहित विभिन्न प्रकार के पकवान अर्पित करते हुए पति की दीर्घायु व परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
न्यायालय नकदी बरामदगी ; रिपोर्ट के लिए आरटीआई याचिका खारिज की
नयी दिल्ली: 26 मई (भाषा) उच्चतम न्यायालय प्रशासन ने नकदी बरामदगी विवाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच समिति की रिपोर्ट सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत मांगने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।उच्चतम न्यायालय ने मामले की जांच के लिए समिति नियुक्त की थी।
मप्र:मुरैना में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े दो गुटों में गोलीबारी,चाचा-भतीजे की मौत
मुरैना (मप्र): 26 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के मुरैना में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े दो गुटों के बीच गोलीबारी में सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र स्थित भाई खां का पुरा गांव में सोमवार सुबह हुई।

