आंकड़ों बिना योजना बनाना अंधेरे में सर्जरी करने जैसा-, उपराष्ट्रपति /इलाके में 3 बार मारा: पीएम मोदी/ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान को उसके इलाके में 3बार मारा: पीएम मोदी

Share

Image  भारत के उपराष्ट्रपति,  जगदीप धनखड़ ने आज कहा, “सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है—आगामी दशक की जनगणना में जाति आधारित गणना को शामिल करने का। यह एक परिवर्तनकारी, गेम-चेंजर कदम होगा। यह सामाजिक न्याय सुनिश्चित करेगा। यह आंखें खोलने वाला कदम होगा और लोगों की आकांक्षाओं को संतोष देगा। यह सरकार का एक व्यापक निर्णय है। पिछली जातिगत जनगणना 1931 में हुई थी। मैंने कई बार अपनी जाति को जानने के लिए उस जनगणना को देखा है, इसलिए मैं इस गणना के महत्व को समझता हूँ।”नई दिल्ली में भारतीय सांख्यिकी सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा, “जातिगत आंकड़े, यदि सोच-समझकर एकत्र किए जाएं, तो वे किसी भी प्रकार से विभाजनकारी नहीं हैं, बल्कि वे एकीकरण के उपकरण बन सकते हैं। कुछ लोग इस पर बहस कर रहे हैं, लेकिन हम परिपक्व समाज हैं। किसी जानकारी को इकट्ठा करना समस्या कैसे हो सकता है? यह तो अपने शरीर की एमआरआई कराने जैसा है—तभी तो आपको अपने बारे में जानकारी मिलती है। इस प्रक्रिया से हम संविधान में निहित समानता जैसे अमूर्त संकल्पों को मापनीय और जवाबदेह नीतिगत परिणामों में परिवर्तित कर सकते हैं।”

पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज जारी हो-नेता प्रतिपक्ष

नयी दिल्ली: 29 मई (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि जम्मू कश्मीर के पुंछ और पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित अन्य सभी इलाकों के लिए ठोस राहत एवं पुनर्वास पैकेज घोषित किया जाए।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों पुंछ का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की थी।

 

ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान को उसके इलाके में तीन बार मारा: पीएम मोदी
कोलकाता: (29 मई) पाकिस्तान समझ ले, तीन बार घर में घुसकर मारा है तुम्हें, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खत्म नहीं हुआ : पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को उसके घर में “तीन बार” मारा जा चुका है।पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि देश के सशस्त्र बलों ने भारतीय महिलाओं की गरिमा का अपमान करने वाले “आतंकवादियों के दुस्साहस” का बदला लिया है।मोदी ने कहा, “बंगाल की इस धरती से, मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से घोषणा करता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।” उन्होंने कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई बर्बरता के बाद पश्चिम बंगाल में भी काफी गुस्सा था।  “पहलगाम हमले के बाद भारत ने दुनिया को बता दिया है कि अगर अब भारत पर कोई आतंकवादी हमला होता है, तो दुश्मन को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि हमने उसके घर में घुसकर तीन बार हमला किया है।” हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से ऑपरेशन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी को 2016 में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 में बालाकोट हवाई हमलों और हाल ही में गुप्त सीमा पार हमलों के संदर्भ में देखा जा रहा है, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा माना जाता है। उन्होंने कहा, हमने पाकिस्तान के घरों में घुसकर तीन बार हमला किया है पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान को कड़ी फटकार लगाते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवाद और सामूहिक हत्या को अपनी “सबसे बड़ी विशेषज्ञता” बना लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “आतंकवाद और सामूहिक हत्या पाकिस्तानी सेना की सबसे बड़ी विशेषज्ञता है। जब भी युद्ध होता है, तो उन्हें हार का सामना करना पड़ता है।”

भोपाल :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर सांसद खजुराहो श्री वी.डी. शर्मा साथ थे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर महाराणा प्रताप ने देशभक्ति की मिसाल प्रस्तुत की। स्वाधीनता के लिए उनके द्वारा किया गया संघर्ष, मातृभूमि के लिए स्वाभिमान का उत्कृष्ट उदाहरण है। महाराजा छत्रसाल ने बुंदेलखंड में स्वतंत्रता की अलख जगाई और बाजीराव पेशवा को साथ जोड़कर स्वदेशी ताकतों को मजबूत करने का जो कार्य किया वह उनकी दूरदर्शिता का प्रतीक है।

“जल गंगा सवंर्धन अभियान” 30 मार्च से प्रारंभ किया है जो कि 30 जून तक संचालित होगा। यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। शहडोल जिले में आगामी तीन माह तक जल गंगा संवर्धन अभियान सतत रूप से चल रहा है। अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जा रहे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णाेद्धार भी किया जा रहा है। 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles