संसद मानसून-सत्र25 पर प्रधानमंत्री संबोधन /भाजपा ‘भाषाई आतंकवाद’ फैला रही : ममता

Share

संसद के मानसून सत्र 2025 के आरंभ होने के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन 

21 JUL 2025  PIB Delhकृषि को लाभदायक मौसम की खबरें हैं। ,Monsoon Session 2025: संसद में INDIA Block किन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा |  Parliament | वनइंडिया - YouTube उस हिसाब से पिछले 10 वर्ष में जो पानी का भंडार हुआ है इस बार वो करीब-करीब तीन गुना हुआ है, जिसका आने वाले दिनों में भी देश के अर्थतंत्र को बहुत लाभ होगा।हर देशवासी के लिए गौरव के पल जो भारत को अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाले जो भावी कार्यक्रम हैं, उनके लिए भी प्रेरक बनेगा, प्रोत्साहक बनेगा।ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, 100 परसेंट अचीव किया। आतंकियों के आकाओं के घर में जाकर के 22 मिनट के भीतर- भीतर ऑपरेशन सिंदूर के तहत उसको जमींदोज कर दिया गया। आज नक्सलवाद का, माओवाद का दायरा बहुत तेजी से सिकुड़ रहा है। कल तक जो रेड कॉरिडोर थे, वो आज ग्रीन ग्रोथ जोन में परिवर्तित होते नजर आ रहे हैं।,आर्थिक क्षेत्र में भी जब 2014 में आप सबने हमें जिम्मेदारी दी, देश फ्रेजाइल-5 की अवस्था से गुजर रहा था। 2014 के पहले वैश्विक अर्थव्यवस्था में हम 10वें नंबर पर थे, और आज  तीसरी नंबर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इन दिनों 25 करोड़ गरीबों का गरीबी से बाहर निकलना, जिसकी विश्व की अनेक संस्थाएं सराहना कर रही हैं।पिछले दिनों इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन का एक वैश्विक समागम था, और उसमें भारत ने बहुत बड़ी ऊंचाई प्राप्त की है। ILO का कहना है कि 90 करोड़ से ज्यादा लोग भारत में अब सोशल सिक्योरिटी के दायरे में है, ये अपने आप में एक बहुत बड़ा अचीवमेंट है।

डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम संबंधी दावे देश के लिए “अपमानजनक”: खड़गे 
नई दिल्ली: (21 जुलाई) विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों को देश के लिए “अपमानजनक” बताया, जिनमें उन्होंने मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के लिए मध्यस्थता करने का दावा किया था। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा।खड़गे और कांग्रेस के अन्य सदस्यों ने यह भी मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युद्धविराम संबंधी ट्रंप के दावों के संबंध में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जवाब देना चाहिएशून्यकाल के दौरान विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी और दोपहर 12 बजे प्रश्नकाल के लिए राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन भी किया।
भाजपा बंगालियों के खिलाफ ‘भाषाई आतंकवाद’ फैला रही है: ममता

कोलकाता: 21 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘बंगाली अस्मिता’ (गौरव) के मुद्दे को तेज करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर बंगालियों के खिलाफ “भाषायी आतंकवाद” फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहचान और भाषा की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक राज्य और केंद्र—दोनों जगह भाजपा को पराजित नहीं कर दिया जाता।

 बघेल के बेटे ने घोटाले’ के 16.7 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने रियल स्टेट कारोबार में किया: ईडी

नयी दिल्ली: 21 जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने राज्य में शराब घोटाले से उत्पन्न 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध की आय को इधर-उधर ठिकाने लगाया और अपनी रियल एस्टेट परियोजना के विकास के लिए 16.7 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया।

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles