बिहार में चुनाव चोरी करने की साजिश की जा रही-राहुल गांधी/वोट चोरी’ के निराधार आरोपों से नहीं डरते: सीईसी

Share

बिहार में “चुनाव चोरी” नहीं होने देंगे : ‘वोटर अधिकार यात्रा’  पर बोले राहुल 

सासाराम: 17 अगस्त (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कथित वोट चोरी के खिलाफ यहां से “वोटर आधिकार यात्रा” शुरू की और इस मौके पर आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए बिहार में चुनाव चोरी करने की साजिश की जा रही है, लेकिन विपक्ष इसे सफल नहीं होने देगा।उन्होंने यह दावा भी किया कि अब सबको पता चल गया है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर पूरे देश में वोट की चोरी कर रहा है।

‘वोट चोरी’ के निराधार आरोपों से नहीं डरते: सीईसी

नयी दिल्ली: 17 अगस्त (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उद्देश्य मतदाता सूचियों में सभी त्रुटियों को दूर करना है और यह गंभीर चिंता का विषय है कि कुछ दल इसके बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं।राहुल गांधी को मतदाता सूची में अनियमितताओं के अपने आरोपों पर सात दिन के भीतर शपथपत्र देना चाहिए, अन्यथा उनके ‘वोट चोरी’ के दावे ‘‘निराधार और अमान्य’’ माने जाएंगे।कांग्रेस ने “वोट चोरी” के अपने आरोपों को लेकर रविवार को निर्वाचन आयोग की प्रतिक्रिया के बाद पलटवार करते हुए कहा कि आयोग की न केवल “अक्षमता” बल्कि ‘‘पक्षपात’’ भी ‘‘पूरी तरह से उजागर’’ हो गया है।कांग्रेस ने आयोग के इस दावे को भी हास्यास्पद बताया कि वह सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष के बीच कोई अंतर नहीं करता।

मोदी ने दिल्ली में 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाले दो राजमार्गों का उद्घाटन किया
नयी दिल्ली: 17 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में यातायात की भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बने द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार मार्ग-दो (यूईआर-दो) का उद्घाटन किया।परियोजनाएं – द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार मार्ग- II (यूईआर -2) – राजधानी की भीड़-भाड़ को कम करने के लिए सरकार की व्यापक योजना के अंतर्गत विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य कनेक्टिविटी में सुधार, यात्रा के समय में कमी और दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात की भीड़-भाड़ को कम करना है। ये पहल विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को दर्शाती हैं जो जीवन की आसानी को बढ़ाती है और निर्बाध गतिशीलता सुनिश्चित करती है।द्वारका एक्सप्रेसवे के 10.1 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड को लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह खंड यशोभूमि, दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा। इस खंड में शामिल हैं:पैकेज I: द्वारका सेक्टर -21 में शिव मूर्ति चौराहे से रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) तक 5.9 किलोमीटर का खंड।पैकेज II: द्वारका सेक्टर -21 आरयूबी से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2 किलोमीटर का खंड, शहरी विस्तार मार्ग -2 के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करता है।द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन इससे पहले मार्च 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।

  भोपाल : शनिवार, , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महर्षि सांदीपनि आश्रम वह पवित्र स्थल है जहां मनुष्य रूपी श्रीकृष्ण की  भगवान श्रीकृष्ण बनने की यात्रा प्रारंभ होती है। भगवान श्रीकृष्ण यहां विद्या अध्ययन के लिए आए और यहां से योगेश्वर श्रीकृष्ण बनकर निकले।  श्रीकृष्ण के जगतगुरु बनने का स्थान यही है। द्वारका,वृंदावन और गोकुल का जो महत्व है वही महत्व उज्जैन का है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में बहुत सारे संदेश दिए जिसमें सबसे महत्वपूर्ण गौमाता की पूजा की और प्रकृति का संरक्षण है |मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की प्रदेश में संस्कृति विभाग द्वारा जन्माष्टमी के पर्व पर प्रदेश में 3 हजार मंदिरों में साज सज्जा करवाकर प्रतियोगिता का आयोजन किया है। अच्छी सजावट करने वाले मन्दिर को प्रथम पुरूस्कार में 1.5 लाख रुपये की राशि, द्वितीय पुरूस्कार  प्राप्त करने वाले मंदिर को एक लाख की राशि दी जाएगी |

 

 

 

 

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles