भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग भारत में ‘वोट चोरी’ में लिप्त हैं-राहुल/अमेरिकी शुल्क के खिलाफ प्रदर्शन/

Share

बिहार रैली में राहुल गांधी का आरोप, भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग भारत में ‘वोट चोरी’ में लिप्त हैं
आरा (बिहार): (30 अगस्त) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार की आलोचना की और भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर देश में ‘वोट चोरी’ में लिप्त होने का आरोप लगाया।भोजपुर के जिला मुख्यालय आरा में कांग्रेस की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए, गांधी ने दावा किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण “देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला” है।उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग देश में ‘वोट चोरी’ में लिप्त हैं।”

दिल्ली में व्यापारियों ने अमेरिकी शुल्क नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया

नयी दिल्ली: 30 अगस्त (भाषा) दिल्ली के सदर बाजार में स्थित कुतुब रोड चौक पर शनिवार को सैकड़ों व्यापारी एकत्रित हुए और अमेरिका की ओर से भारतीय उद्योगों पर शुल्क लगाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।व्यापारियों ने कहा कि इस कदम से द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को नुकसान होगा।

31 अगस्त 97 : ब्रिटेन की राजवधू डायना की सड़क दुर्घटना में मौत

नयी दिल्ली: 30 अगस्त (भाषा) कहते हैं वक्त कभी एक सा नहीं रहता, बदल जाए तो तकदीरें बदल देता है। इसे वक्त की मार नहीं तो और क्या कहेंगे कि एक समय परिकथा सी लगने वाली ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की जिंदगी 31 अगस्त 1997 को एक त्रासदी में बदल गई।ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र राजकुमार चार्ल्स (वर्तमान में महाराजा चार्ल्स तृतीय) के साथ डायना स्पेंसर की 1981 में हुई शादी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी खबर थी, लेकिन 31 अगस्त 1997 को एक कार दुर्घटना में डायना की मौत इससे भी बड़ी खबर बनी जिसने ब्रिटेन के शाही परिवार को झकझोर कर रख दिया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles