गैर कानूनी खरीद-बिक्री पर शहडोल कलेक्टर ने बनाई कमेटी आईएएस काजोल करेगी जांच

Share

 गैर कानूनी खरीद-बिक्री पर शहडोल कलेक्टर ने बनाई कमेटी आईएएस काजोल करेगी जांच

   शहडोल – बिना अनुमति के हुई क्रय विक्रय रजिस्ट्रियों पर शहडोल प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतते हुए एक उद्घोषणा जारी की गई है जिसमें आईएएस अधिकारी काजोल को प्रमुख बनाया गया है जो प्राप्तआम शिकायत कर्ता की शिकायतों पर कार्यवाही करेंगेउद्घोषणा में कहा गया हैसर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि माह अगस्त, 2025 में हुये विक्रय-पत्र पंजीयन में की गयीअनियमितताओं से संबंधित शिकायतें विभिन्न माध्यमों जैसे आवेदन-पत्र, समाचार-पत्र, सोशल मीडिया एवं दूरभाष से प्राप्तहो रही हैं।

समाचार पत्र के माध्यम से यह भी सूचना प्राप्त हुई है कि जिन भूमियों (भूखण्डों) में म.प्र.भू-राजस्व संहिता,1959 की धारा 165(6-क) में विहित प्रावधानों के तहत अनुमति की आवश्यकता होती है, उन भूमियों (भूखण्डों) का भीबिना अनुमति के ही विक्रय-पत्र पंजीयन किया गया है। यह भी संभव है कि तहसील, सोहागपुर के अतिरिक्त अन्य तहसीलों के ऐसे मामलों का पंजीयन भी सोहागपुर में किया गया हो। ऐसे समस्त प्रकरणों की जांच हेतु सुश्री काजोल सिंह,IAS, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जयसिंहनगर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।अतः विक्रय-पत्र पंजीयन में अनियमितता के संबंध में जिन किसी व्यक्ति (विक्रेता/क्रेता/अनुबंधकर्ता / अन्य )को शिकायत / आपत्ति है, वो प्रमाणित दस्तावेजों के साथ समिति के समक्ष अपनी आपत्ति / शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles