अमेरिकी और भारत के बीच फोन पर बातचीत / रुपया 63 पैसे टूटकर 93.36 पर/“माननीय” घोषित नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Share

 

अमेरिकी राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री बीच फोन पर बातचीत

नई दिल्ली,(ईएमएस)। ईरान के साथ जारी युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते बवाल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर लगभग 40 मिनट तक विस्तृत बातचीत हुई।  बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विशेष सम्मान व्यक्त करते हुए द्विपक्षीय संबंधों की प्रगाढ़ता पर जोर दिया।

“माननीय” घोषित नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

जौनपुर (ईएमएस)।... जौनपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक नेता को सुबह पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं शाम होते-होते वह नगर पालिका का नामित सदस्य यानी “माननीय” घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शाहगंज निवासी श्याम गुप्ता पर चायपत्ती व्यापारी राजवीर शर्मा के साथ 11 लाख 45 हजार रुपये के लेन-देन में धोखाधड़ी का आरोप है। इसी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें शाहगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हैरानी की बात यह रही कि उसी दिन शाम को शासन ने उन्हें शाहगंज नगर पालिका परिषद का नामित सदस्य घोषित कर दिया।

जनगणना 2026-27 की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू

भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश में जनगणना 2026-27 की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो रही है। इस बार पहली बार नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी गई है। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लोग घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए (se.census.gov.in) पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से फॉर्म भरा जा सकेगा। स्व-गणना के तहत कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे। इनमें मकान की स्थिति—छत, दीवार और फर्श की बनावट—के साथ परिवार के सदस्यों की संख्या, पानी-बिजली की उपलब्धता, शौचालय, रसोई गैस, वाहन जैसी सुविधाओं से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। हर मकान की जियो-टैगिंग भी की जाएगी, जिससे डेटा की सटीकता सुनिश्चित हो सके। ऑनलाइन जानकारी दर्ज होने के बाद 1 मई से प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन और मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

रुपया 63 पैसे टूटकर 93.36 पर

मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को भारतीय रुपया 63 पैसे टूटकर 93.36 पर बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह रुपया 55 पैसे की गिरावट के साथ 93.28 पर खुला, जिससे पिछले दो हफ्तों की मजबूती का रुख पलट गया। रुपये में आज तेज गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के बंद स्तर 92.73 के मुकाबले रुपया 55 पैसे टूटकर 93.28 पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इस गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles