अल-नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट, / पंचायतों में11से1 बजे तक पंचायत स्तरीय जनसुनवाई पहल/ उमरिया में शासन संधारित मंदिर/

Share

प्रधानमंत्री मोदी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो ने प्रम्बानन मंदिर में दर्शन किए

जकार्ता: आठ जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ योग्याकार्ता में स्थित ‘‘भव्य’’ प्रम्बानन मंदिर गए।

पंचायतों में प्रातः 11 से 1 बजे तक पंचायत स्तरीय जनसुनवाई पहल

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत सोहागपुर अनुभाग की ग्राम पंचायतों में प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।   एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग ने बताया कि जनसुनवाई में संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, हल्का पटवारी, राजस्व निरीक्षक, आशा कार्यकर्ता, महिला सुपरवाइजर सहित अन्य मैदानी अधिकारी उपस्थित रहेंगे।    जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी जाएंगी तथा प्राप्त आवेदनों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।   उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली जनसुनवाई से आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कमिश्नर या कलेक्टर कार्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा प्रशासन की सेवाएं सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।   यदि किसी आवेदन का तत्काल निराकरण संभव नहीं होगा, तो संबंधित आवेदक को स्पष्ट रूप से बताया जाएगा कि समस्या के समाधान में कितना समय लगेगा और उसका निराकरण कब तक किया जाएगा।

अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट, 

अल नीनो के संभावित प्रभाव से उपजी मानसून की अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री  के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र सरकार पूरी तैयारी, स्पष्ट रणनीति और मजबूत ग्राउंड एक्शन के साथ हालात को संभालने में जुटी है। चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन उनसे निपटने के लिए सिस्टम पहले से सक्रिय और सतर्क है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री  चौहान ने बताया कि जून में 33 प्रतिशत कम बारिश के बाद जुलाई में स्थिति में सुधार आया है और अब यह कमी घटकर 24 प्रतिशत रह गई है। हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है, जिससे कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 262 से घटकर 178 रह गई है।केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद दिल्ली में मीडिया से चर्चा में कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई में बारिश और रफ्तार पकड़ेगी, जिससे खरीफ बुवाई में तेजी आएगी। सिंह ने बताया कि फिलहाल 350.85 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 91.95 लाख हेक्टेयर कम है। मानसून में देरी का असर सोयाबीन और कपास पर पड़ा है, लेकिन किसानों को मक्का, बाजरा और मूंग जैसी कम अवधि और कम पानी वाली फसलों की बुवाई की सलाह दी गई है।PIB Delhi

रुपया 59 पैसे टूटकर 95.55 प्रति डॉलर पर

मुंबई: आठ जुलाई (भाषा) रुपया बुधवार को 59 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.55 (अस्थायी) पर रहा।होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक पोतों को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों बाद अमेरिकी सेना ने बुधवार तड़के ईरान के खिलाफ हमले किए। इससे दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर हुए अंतरिम समझौते पर खतरा खड़ा हो गया है। इस घटनाक्रम से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई और अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ जिससे रुपये पर दबाव बना।

धार्मिक न्यास के सीईओ डा राजेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न

उमरिया 8 जुलाई । मध्यप्रदेश तीर्थस्थान द्वारा प्रस्तावित पुजारी प्रशिक्षण, सेमीनार के संबंध शहडोल के जिला उमरिया में शासन संधारित मंदिर, अधिनियमित मंदिर, सार्वजनिक मंदिर, नर्मदा नदी परिक्रमा पथ पर प्रतिष्ठित आश्रम के पुजारी एवं प्रबंध समिति तथा उक्त जिलों के प्रमुख मेलों एवं तीर्थाे के प्रधान पुजारी एवं प्रबंध समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्टर सभागार में धार्मिक न्यास के सीईओ डा राजेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में बताया गया कि जिले में सगरा मंदिर उमरिया, बूढ़ी माता मंदिर ग्राम देवगवां पाली, शिव मंदिर बगिया ग्राम मनेरी नौरोजाबाद, सिध्दनाथ मंदिर ग्राम देवगवांकला नौरोजाबाद, राम जानकी मंदिर ग्राम सिंगवाड़ा नौरोजाबाद मंदिर का संधारण शासन व्दारा किया जा रहा है उन्होने अधिकारियों से कहा कि जिले कि मंदिरों में बनाई गई समितियों में शासकीय सेवक अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। उन्होने कहा कि जिले में कितने मंदिर है, उनमें कितने शासकीय है, तथा कितने निजी है, उन्हें चिन्हांकित करने की कार्यवाही की जाए। मंदिर परिसर के आस पास रूकने वाले साधु संतो की पहचान की जाए । आर्थिक संसाधन तथा मंदिर तक आने वाले श्रध्दालुओं को क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध हो रही है, इसकी जानकारी रखी जाए। उन्होने कहा कि धर्मस्व शाखा सभी चीजों को संकलित कर जानकारी अपनें पास रखें । उन्होने पुजारियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि वे भी अपने स्तर पर श्रध्दालुओ की बैठक आयोजित करें तथा उनसे रूबरू चर्चा करते हुए मंदिर संचालन गतिविधियों, मेलों आयोजनों की चर्चा करें ताकि मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सके । बैठक में सगरा मंदिर उमरिया चंद्रप्रकाश गौतम ने मंदिर के चारो तरफ बाउण्ड्रीवाल कराने, सिध्दनाथ मंदिर के पुजारी श्री महंतराम गिरी ने मंदिर में लाईट, बाउण्ड्रीवाल की व्यवस्था किए जाने, रामजानकी मंदिर के पुजारी विजय उर्फ भोला तिवारी ने मंदिर के जीर्णाेध्दार का सुझाव दिया । बैठक में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी, एसडीएम पाली मीनांक्षी इंगले, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव , समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles